ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Dev Deepawali: पहली बार लाइव होगी देव दीपावली, पीएम मोदी भी देखेंगे ऑनलाइन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

Dev Deepawali: पहली बार लाइव होगी देव दीपावली, पीएम मोदी भी देखेंगे ऑनलाइन

By Om Prakash Verma
Published: November 13, 2024
Share
Dev Deepawali: पहली बार लाइव होगी देव दीपावली, पीएम मोदी भी देखेंगे ऑनलाइन
Dev Deepawali: पहली बार लाइव होगी देव दीपावली, पीएम मोदी भी देखेंगे ऑनलाइन
SHARE

वाराणसी (एजेंसी)। अर्धचंद्राकार गंगा के तट पर देव आराधना के मुख्य पर्व देव दीपावली पर 15 नवंबर को विश्वप्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती की अलौकिक छटा निहारने देश-विदेश से लोगों का हुजूम उमड़ेगा। दीपों से जगमग होते घाट पर अप्रतिम व अविस्मरणीय मां गंगा की आरती पहली बार लोग वेबसाइट पर भी देख सकेंगे और प्रधानमंत्री व काशी के सांसद नरेंद्र मोदी भी दिल्ली से इसके साक्षी बनेंगे।

गंगा सेवा निधि की ओर से पहली बार देव दीपावली वेबसाइट पर दिखाई जाएगी और वेबसाइट का शुभारंभ 15 नवंबर को ही होगा। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने मंगलवार को पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। बताया कि यह पहली बार होगा जब वेबसाइट के माध्यम से देश-विदेश में बैठे लोग देव दीपावली देख सकेंगे। वेबसाइट द्दड्डठ्ठद्दड्डह्यद्ग1ड्डठ्ठद्बस्रद्धद्ब.द्बठ्ठ का शुभारंभ भी उसी दिन होगा। इस साल शौर्य रजत जयंती मनाई जा रही है। गंगा आरती के दौरान ‘एक संकल्प गंगा किनारेÓ के तहत मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने, पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए एक साथ लाखों लोगों को संकल्प दिलाया जाएगा।

प्रो. चंद्रमौलि उपाध्याय, पं. श्रीधर पांडेय व प्रमुख अर्चक आचार्य रणधीर के नेतृत्व में 21 ब्राह्मण मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन करेंगे। 42 कन्याएं रिद्धि-सिद्धि के रूप में रहेंगी। इस दौरान श्रीराम जन्म योगी के शंखनाद व श्रीकाशी विश्वनाथ डमरू दल के 10 स्वयंसेवक डमरुओं के निनाद से मां गंगा की आराधना करेंगे। उन्होंने बताया कि संस्था के संस्थापक पं. सत्येंद्र मिश्र की स्मृति में आकाशदीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। वहीं, दशाश्वमेध घाट को बनारस के अलावा कोलकाता व गुवाहाटी के सजावटी फूलों से सजाया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान संस्था के संरक्षक इंदु शेखर शर्मा, सचिव हनुमान यादव, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, शिवम मौजूद रहे।

कार्यक्रम में ये होंगे मुख्य अतिथि
गंगा सेवा निधि की ओर से देव दीपावली महोत्सव के मुख्य अतिथि एनडीआरएफ के महानिदेशक पीयूष आनंद, भारतीय थल सेना लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेन गुप्ता, श्रीआनंदम धाम ट्रस्ट वृंदावन के सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज, अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकरपुरी के अलावा प्रदेश के मंत्री होंगे।

संगीत संध्या में ये लगाएंगे हाजिरी
सांस्कृतिक संध्या में भोजपुरी कलाकार मोहन राठौर नौ साथियों के साथ प्रस्तुति होगी। उपशास्त्रीय गायिका प्रोफेसर रेवती साकलकर इसके अलावा अन्य कलाकारों की प्रस्तुति होगी।

जवान देंगे गार्ड ऑफ ऑनर
39 जीटीसी के जवान लास्ट पोस्ट व गार्ड ऑफ ऑनर भी देंगे। वहीं, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी, कमॉडिंग आरपीएफ (एनईआर), कमॉडिंग सीआईएसएफ, एयर ऑफिसर कमॉडिंग, 4 वायु सेना प्रवरण बोर्ड, 39 जीटीसी, वाराणसी डायेक्टर जनरल एनडीआरएफ सहित जवान अमर जवान ज्योति के समक्ष रिथ लेइंग के जरिए श्रद्धांजलि देंगे।

7 शहीदों को देंगे भगीरथ शौर्य सम्मान
देश के अमरवीर योद्धाओं की स्मृति में शहीद कर्नल एमएनराय, लेफ्टिनेंट कर्नल जेआर चिट्नीस, सुरेंद्रलाल श्रीवास्तव, विनोद कुमार यादव, रमेश यादव, रवि शर्मा, सोनू यादव को भगीरथ शौर्य सम्मान दिया जाएगा।

24 सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
भगवती मां गंगा की आरती के दौरान देश-विदेश आये लाखों श्रद्धालुओं को भारी संख्या में सुरक्षाबलों के साथ 24 सीसीटीवी से की जाएगी। हनुमान यादव व सुरजीत सिंह ने बताया कि भारत सेवाश्रम संघ के 100 स्वयंसेवक व सुरक्षा उपकरणों के साथ तैनात रहेंगे।

मयंक श्रीवास्तव ने ग्रहण किया जनसंपर्क आयुक्त का पदभार, आईपीएस दीपांशु काबरा ने दी बधाई
कैप्टन अमरिंदर का बड़ा खुलासा: पाकिस्तान से हुई थी नवजोत सिद्धू को मंत्रिमंडल में लेने की सिफारिश
मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का बढ़ा बजट, 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ रुपए किया गया बजट
राष्ट्रीय कला उत्सव में छत्तीसगढ़ के जयंत व साधना ने दी ऑनलाइन प्रस्तुति
दर्दनाक हादसा: नदी के पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 14 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, हॉस्टल के बाथरूम में लटकता मिला शव… सुसाइड नोट भी बरामद
Next Article Bhilai : पीएम ट्रॉफी छात्रवृत्ति वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह, 235 छात्र-छात्रओं को मिली नगद राशि

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?