ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई निगम के उप सभापति इंजीनियर सलमान बढ़ी मुश्किलें, फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में दर्ज हुआ केस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई निगम के उप सभापति इंजीनियर सलमान बढ़ी मुश्किलें, फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में दर्ज हुआ केस

By Mohan Rao
Published: February 5, 2024
Share
इंजीनियर सलमान पर अपराध दर्ज
SHARE

भिलाई। नगर निगम भिलाई के उप सभापति व वार्ड 35 शारदापारा के पार्षद इंजीनियर सलमान पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सलमान पर निगम चुनाव में फर्जी जाति प्रमाण पत्र जमाकर चुनाव लड़ने का आरोप है। इस मामले में भिलाई नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा और वार्ड 35 के छाया पार्षद चंदन यादव ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। सुपेला पुलिस ने इस मामले में इंजीनियर सलमान के खिलाफ धोखाधड़ी, दस्तावेजों का दुरुपयोग और जानबूझ कर दस्तावेजों में कूटरचना यानी धारा 420, 467, 468, 471 के तहत अपराध दर्ज किया है।

शिकायतकर्ताओं ने सुपेला पुलिस को दिए गए अपने आवेदन में बताया कि 2021 में नगर निगम भिलाई के चुनाव हुए। भिलाई नगर निगम में कुल 70 वार्ड हैं। इन सभी वार्डों में पार्षद पद के चुनाव लड़ने के लिए निर्वाचन आयोग ने आरक्षण रोस्टर जारी किया था। इसके तहत शारदापारा वार्ड 35 को ओबीसी कैटेगरी में रखा गया था। इंजीनियर सलमान के पास ओबीसी जाति प्रमाण पत्र नहीं था। इसके बाद भी उसने फर्जी व कूटरचित दस्तावेज पेश करके पार्षद चुनाव लड़ा था। इन्हीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उन्होंने OBC कैटेगरी से चुनाव जीता है।

भोजराज सिन्हा ने अपनी शिकायत में बताया कि इंजीनियर सलमान ने दूसरे की जाति प्रमाण पत्र पर अपना नाम अंकित करवाकर उसे निर्वाचन आयोग के सामने पेश किया और चुनाव जीतकर भिलाई निगम के उपसभापति बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि  निर्वाचन के दौरान इंजीनियर सलमान ने जो ओबीसी सर्टिफिकेट जमा किया है उसका क्रमांक 363/ब-221/2015-16 है। 15 जून 2016 में बने इस सर्टीफिकेट की सत्यापित कापी सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई तो इसमें नोमिता देशमुख नाम लिखा हुआ था। इस तरह यह साफ हो जाता है कि इंजीनियर सलमान ने जो जाति प्रमाण पत्र जिला निर्वाचन आयोग में दिया वो फर्जी जाति प्रमाण पत्र है। इसी मामले में सुपेला पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 420 सहित अन्य धाराओं के तहत इंजीनियर सलमान उर्फ मो सलमान के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

तालाबों को सहेजने व सौंदर्यीकरण की तैयारी-सीएम बघेल ने कहा, रायपुर का ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब बनेगा शहर के आकर्षण का केन्द्र
सुपेला अस्पताल के पार्किंग का बढ़ा दायरा, दीवारों पर उकेरा गया कोविड के प्रति जागरूकता संदेश…. लोगों को मिल रही है राहत
Big News: रायपुर से पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, चार की मौत
गौठान में सामग्री निर्माण से लेकर इसके वैल्यू एडिशन और बेचने तक की बनाई पुख्ता व्यवस्था: मुख्यमंत्री बघेल
Adhar Operator News: फिर आन्दोलन की राह पर आधार यूनियन, मांगों को लेकर चिप्स कार्यालय का घेराव की तैयारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : 50 हजार लोगों ने देखा मैत्री बाग का फ्लावर शो, 500 प्रतिभागियों के बीच पल्लवी रजत बनी विनर ऑफ द शो
Next Article आईपीएस रामगोपाल गर्ग ने लिया आईजी दुर्ग रेंज का चार्ज, बद्री नारायण मीणा ने सौंपा प्रभार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?