ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ईवीएम का वार्डाें में प्रदर्शन : मतदान प्रक्रिया से कराया जा रहा अवगत, महापौर के लिए सफेद और पार्षद के लिए दबाना होगा गुलाबी बटन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

ईवीएम का वार्डाें में प्रदर्शन : मतदान प्रक्रिया से कराया जा रहा अवगत, महापौर के लिए सफेद और पार्षद के लिए दबाना होगा गुलाबी बटन

By Mohan Rao
Published: February 6, 2025
Share
SHARE

दुर्ग। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 में नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहरी क्षेत्र में आज 12 वार्डों में महापौर और पार्षदों का चुनाव ईव्हीएम से होना है। मतदाताओं के लिए यह नया अनुभव होगा कि एक ही ईव्हीएम मशीन से महापौर और पार्षद प्रत्याशी के लिए वोट डाला जाएगा। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में विभिन्न वार्डाें में चौक चौराहों व आँगनबाड़ी केन्द्रों में मतदाताओं को ईवीएम मशीन से वोटिंग प्रक्रिया की जानकारी देने हेतु प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में मास्टर ट्रेनर द्वारा जनसामान्य को ईव्हीएम से मतदान प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, महापौर प्रत्याशियों के नाम सफेद रंग के दायरे में रखे गए हैं, जबकि पार्षद प्रत्याशियों के लिए गुलाबी रंग रखा गया है। इसका मतलब अपने पसंदीदा महापौर प्रत्याशी महापौर को वोट डालने के लिए उनके नाम के सामने सफेद रंग के बटन को दबाना होगा। वहीं, अपने पसंदीदा पार्षद प्रत्याशी को वोट देने के लिए उनके नाम के सामने गुलाबी रंग के बटन को दबाना होगा। 07 फरवरी दिन शुक्रवार को वार्ड 1 नया पारा, वार्ड 32 बम्हण पारा, वार्ड 37 आजाद वार्ड, वार्ड 42 कसारिडीह, वार्ड 47 सिविल लाइन, वार्ड 52 बोरसी बस्ती, वार्ड 20 शहीद भगत सिंह वार्ड, वार्ड 15 करिडीह, वार्ड 22 स्टेशन पारा, वार्ड 12 मोहन नगर तथा वार्ड 6 ठेठवार पारा में ईव्हीएम प्रदर्शन किया जाएगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 के तहत नगर निगम शहर क्षेत्र अंतर्गत में ईव्हीएम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जो 8 फरवरी 2025 तक चलेगा। इसमें प्रतिदिन प्रात 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक नागरिकों को ईव्हीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की जानकारी दी जा रही है। वार्डों में प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा ईव्हीएम डेमो का प्रदर्शन किया जा रहा है ताकि जनसामान्य मतदान प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत हो सके। ईव्हीएम डेमो का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाना है।

छत्तीसगढ़ में जैन यूनिटी कॉन्सर्ट” का भव्य आयोजन, दुर्ग के गंजमंडी में 7 अप्रैल को होगा यादगार इवेंट
भारतीय नौसेना के बेड़े में अगले साल शामिल होंगे 4 घातक P-8I बोइंग, बढ़ेगी मारक क्षमता
Breaking News : वैशाली नगर में युवक की हत्या… ग्रिंडर एप से दोस्ती और अनैतिक संबंध… जानिए हत्या की पूरी वजह
वन संवर्धन के कार्य को बढ़ावा देने जोर, वन विद्यालय में 78 वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न
एनिमल्स का फिल्मी कनेक्शन, 777 चार्ली से शोले तक जानवरों के फिल्मों में रहे हैं अहम रोल…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंद्रगिरी में जारी किया 100 रुपए का स्मारक सिक्का व पांच रुपए का डाक लिफाफा
Next Article अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में शामिल हुए सीएम साय, बोले- विश्व शांति के लिए बुद्ध के संदेश प्रासंगिक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?