ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : वैशाली नगर में युवक की हत्या… ग्रिंडर एप से दोस्ती और अनैतिक संबंध… जानिए हत्या की पूरी वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : वैशाली नगर में युवक की हत्या… ग्रिंडर एप से दोस्ती और अनैतिक संबंध… जानिए हत्या की पूरी वजह

By Mohan Rao
Published: June 20, 2024
Share
पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एमआईजी 34 में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। समलैंगिक अनैतिक संबंध हत्या की वजह है। हत्या का आरोपी वही युवक निकला जो मृतक के साथ 17 जून की आधी रात को उसके कमरे में गया था। पुलिस ने आरोपी युवक को पुलगांव थाना क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी युवक ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस संबंध में गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेसवार्ता लेकर मामले का खुलासा किया है।

हत्या की यह वारदात 17 व 18 जून के दरमियानी रात की है। मृतक युवक का नाम वेदांत शर्मा है जो अपने परिवार के साथ एमआईजी 34 वैशाली नगर में रहता था। 18 जून की सुबह 9 बजे तक वेदांत नहीं उठा तो कामवाली बाई ने उसकी मां को आवाज लगाई। कमरे के पास पहुंची मां ने दरवाजा खोलकर देखा तो वेदांत की नग्न लाश पलंग के नीचे पड़ी थी। उसके मुंह से खुन निकल रहा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव का पीएम कराया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने इस प्रकरण में धारा 302 के तहत हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार परिवार वालों ने बताया कि मृतक वेदांत अपने दोस्त को लेकर घर पहुंचा था। वेदांत 17 जून की रात लगभग 10.00 बजे अपने मां की कार क्रमांक CG 07 CD 8577  से अकेला घर से निकला था। आधीरात लगभग 12.30 बजे अपने दोस्त के साथ लौटा। कार गेट पर खड़ी कर वेदांत अपने दोस्त के साथ कमरे में चला गया। सुबह 7 वेदान्त का दोस्त वेदान्त के कमरे से बाहर निकलकर नमस्ते कहते हुए चला गया। इसके बाद सुबह 9 बजे के बाद वेदान्त की लाश पलंग के नीचे नग्न अवस्था में मिली। पुलिस को अब उस दोस्त की तलाश थी जो उसके साथ उस रात कमरे में था।

सीसी टीवी में कैद हुई थी तस्वीर
विवेचना के दौरान पुलिस को सीसी टीवी फुटेज में युवक की तस्वीर मिली। फुटेज के आधार पर युवक की तलाश शुरू की गई। परिवार वालों से पूछने पर बताया गया कि इससे पहले इस युवक को कभी भी वेदांत के साथ नहीं देखा था इसलिए उन्हें भी उसका नाम नहीं मालूम। अब पुलिस के सामने युवक को तलाश करना चुनौती बन गई थी। इस बीच मोबाइल की जांच में पता चला कि वेदांत की दोस्ती ग्रिंडर ऐप के जरिए अनमोल राणा नाम के युवक के साथ हुई थी। साइबर सेल की मदद से अनमोल राणा को पुलगांव थाना क्षेत्र अंजोरा स्थित विद्यागिरी हॉस्टल से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने वेदांत शर्मा की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

अनैतिक संबंध की चाह बनी हत्या की वजह
आरोपी अनमोल राणा मूल रूप से हरियाणा करना का रहने वाला है। अंजोरा में हॉस्टल में रहता है और वेटनरी कॉलेज में पढ़ाई करता है। अनमोल की वेदांत से पहचान ग्रिंडर ऐप के जरिए हुई थी। ग्रिंडर ऐप एलजीबीटीक्यू समुदाय की सेवा करने वाला मुफ्त डेटिंग ऐप है। इसके जरिए समलैंगिक एक दूसरे से चैटिंग भी करते हैं। अनमोल से पहचान होने के बाद वेदांत  17 जून को उससे मिला और आधी रात को अपने घर पर ले आया। घर पर आने के बाद वेदांत अनमोल को लेकर अपने कमरे में गया। यहां दोनों ने साथ में बैठकर शराब पी। इसके बाद आरोपी अनमोल ने वेदांत के साथ आप्रकृतिक संबंध बनाया। जब दूसरी उसने ऐसा करना चाहा तो वेदांत ने मना कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ और आक्रोश में आकर अनमोल ने वेदांत की गला घोंटकर हत्या कर दी।

शव के साथ रातभर बैठा रहा आरोपी
हत्या के बाद आरोपी अनमोल राणा रातभर वह शव के साथ बैठा रहा। सुबह होते ही वह घर से निकल गया। घर से जाते समय उसने वेदांत के पिता को नमस्ते भी कहा था। हत्या के इस प्रकरण को सुलझाने में वैशाल नगर थाना प्रभारी निरीक्षक ममता अली शर्मा, एसआई घनश्याम सिंह नेताम, आरक्षक नितेश पाण्डेय, आवेश सिद्धिकी, गगनदीप गिरी, विरेन्द्र यादव, सुरेश यादव, भूपेन्द्र बघेल एवं एसीसीयु टीम के निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय, एएसआई पूर्ण बहादुर, आरक्षक शहवाज खान, अनुप शर्मा, उपेन्द्र यादव की सराहनीय भमिका रही।

त्योहारी सीजन में तोहफा: 196 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी… जाने कब से चलेंगी यह ट्रेंने
फाइनल में हार के बाद भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, ड्रेसिंग रूम की तस्वीर आई सामने
भाषा सर्वे के परिणामों के आधार पर तैयार हो ठोस कार्ययोजना : मंत्री डॉ.टेकाम
अर्जुन रामपाल से पहले फिल्मों में निगेटिव किरदार निभा चुके हैं बॉलीवुड के ये सुपरस्टार्स…
जिला कांग्रेस भिलाई अध्यक्ष तुलसी साहू के घर निकला 6 फीट लंबा सांप… आंगन में टहतले समय पड़ी नजर… नोवा नेचर के सदस्य ने किया रेस्क्यू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिहार में नीतिश सरकार को झटका, आरक्षण बढ़ाने के फैसले को हाईकोर्ट ने रद्द किया, बताया असंवैधानिक
Next Article सोशल मीडिया पर प्रशासन व पुलिस की पैनी नजर, अब तक 55 प्रकरण आए सामने… तीन पर हुई एफआईआर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?