ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राधे-राधे’ कहने पर नर्सरी की छात्रा को पीटा, मुंह पर टेप चिपकाया, प्रिंसिपल गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

राधे-राधे’ कहने पर नर्सरी की छात्रा को पीटा, मुंह पर टेप चिपकाया, प्रिंसिपल गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: August 1, 2025
Share
SHARE

भिलाई। शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नर्सरी कक्षा की साढ़े तीन साल की बच्ची को गुड मॉर्निंग की जगह “राधे-राधे” कहने पर स्कूल प्रिंसिपल ने बेरहमी से पीट दिया। यही नहीं, बच्ची के मुंह पर टेप चिपका दी गई। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने स्कूल की प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त स्कूल का संचालन इसाई समुदाय द्वारा किया जाता है।

घटना नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के बागडुमर इलाके में स्थित मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल की है। बच्ची के पिता प्रवीण यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बुधवार को जब उनकी बेटी स्कूल से लौटी, तो काफी डरी और रोती हुई थी। पूछने पर उसने बताया कि प्राचार्य ईला ईवन कोल्विन ने उसे सिर्फ इसलिए पीटा क्योंकि उसने स्कूल पहुंचकर “गुड मॉर्निंग” की जगह “राधे-राधे” कहा था।

शरीर पर चोट के निशान, मुंह पर टेप
परिजनों ने बताया कि बच्ची की कलाई पर डंडे से मारने के निशान थे और मुंह पर टेप चिपकाई गई थी, जिससे बच्ची मानसिक रूप से भी सहमी हुई है। उन्होंने जब स्कूल में फोन कर जानकारी मांगी, तो स्कूल प्रशासन ने बेबुनियाद जवाब देकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। मामला तूल पकड़ते देख पुलिस ने आईपीसी और किशोर न्याय अधिनियम 2015 के तहत मामला दर्ज किया और प्रिंसिपल ईला ईवन कोल्विन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्ची के शरीर पर चोटों के स्पष्ट निशान हैं, और जांच में स्कूल की लापरवाही सामने आई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

सामाजिक आक्रोश, स्कूल प्रबंधन पर सवाल
इस घटना से शहर में आक्रोश की लहर है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रशासन पर सवाल उठाए हैं और इस अमानवीय व्यवहार के लिए सख्त सजा की मांग की है। कई सामाजिक संगठनों ने मामले की न्यायिक जांच और स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की है। एक मासूम बच्ची को सिर्फ ‘राधे-राधे’ कहने पर इस कदर प्रताड़ित करना न केवल शिक्षा व्यवस्था की विफलता है, बल्कि यह धार्मिक स्वतंत्रता और बच्चों के अधिकारों पर सीधा हमला भी है। जिला प्रशासन ने कहा है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और स्कूल की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

दर्दनाक हादसा: तीन साल की बेटी को बचाने में जिंदा जली गर्भवती मां
Big News : इस बार होगी 10वीं व12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा… सरकार ने बताया क्या है प्लान
आरडीए की कमल विहार योजना के भूखण्डों की हुई रिकार्ड बिक्री…. एक दिन में बिके 52 करोड़ के 118 भूखण्ड
पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार आरोपी बोला- जेल जाना चाहता हूं, वहीं मन लगता है मेरा
मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने गणेश चतुर्थी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मंत्री राजवाड़े ने जवानों को बांधी राखी, किया वीरता को नमन और कहा आप देश के प्रहरी हैं
Next Article एक नवंबर को ‘अमृत रजत महोत्सव’ में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी, सीएम साय ने दिल्ली में भेंटकर दिया न्यौता

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?