ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कामधेनु विश्वविद्यालय में प्राध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया तत्काल रोकने की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiEducationFeatured

कामधेनु विश्वविद्यालय में प्राध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया तत्काल रोकने की मांग

By Mohan Rao
Published: September 1, 2026
Share
SHARE

दो साल बाद भर्ती विज्ञापन निरस्त करने पर उठे सवाल
आरक्षण रोस्टर में अनियमितता, बैकलॉग पद भी प्रभावित

दुर्ग। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में जारी सहायक प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं प्राध्यापक बदों की जारी भर्ती प्रक्रिया को तत्काल रोकने की मांग की गई है। पीडि़त पक्ष द्वारा इसकी शिकायत अनुसूचित जनजाति आयोग से करते हुए आशंका जताई गई है कि भर्ती प्रक्रिया के लिए अपनाई जा रही प्रक्रिया से उनके हितों का नुकसान हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 13 जुलाई 2023 में 35 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी हुआ था। लगभग दो साल बाद 16 सितंबर 2025 को उसे निरस्त कर दिया गया। इसकी कोई वजह नहीं बताई गई। इसके बाद 11 फरवरी 2026 को 60 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया गया।

शिकायत में कहा गया है कि विभागवार सीट निर्धारण, आरक्षण वर्गीकरण पूरी समिति की औपचारिक बैठक में तय नहीं हुआ। रोस्टर समिति में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला प्रतिनिधित्व का पूरा ध्यान नहीं रखा गया। इससे आरक्षित वर्गों के पद प्रभावित हो सकते हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि पशुधन फार्म परिसर और पशु चिकित्सा नैदानिक परिसर प्रशासनिक रूप से एक इकाई के रूप में कार्य करते हैं। पदों के विज्ञापन में रोस्टर अलग-अलग लागू किया गया। इसे नियम विरुद्ध बताते हुए चुनौती दी गई है।

बैकलॉग पद भरे बिना भर्ती विज्ञापन जारी

5 मार्च 2019 को जारी विज्ञापन में 42 बैकलॉग पद निकाले गए थे। इनमें से केवल 7 पदों पर नियुक्ति हुई। 35 पद अब भी रिक्त बताए जा रहे हैं। नियमों के अनुसार पहले बैकलॉग पद भरना अनिवार्य होता है।  शिकायत में कहा गया है कि विभागवार सीट निर्धारण, आरक्षण वर्गीकरण पूरी समिति की औपचारिक बैठक में तय नहीं हुआ। रोस्टर समिति में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला प्रतिनिधित्व का पूरा ध्यान नहीं रखा गया।

पहले पद तय कर लिये, फिर बैठक में अनुमोदन

29.01.2025 से रोस्टर कमेटी गठित की गई और 31.01.2025 को विभिन्न फैकल्टी/विभागों को एक इकाई मानकर अंग्रेजी वर्णानुक्रम में केवल 35 शैक्षणिक पद निर्धारित किये गये। रोस्टर निर्धारित करने की व्यवस्था को 30.07.2025 को कार्यपरिषद की 25वीं बैठक में अनुमोदित किया गया। इस संबंध में आदेश 16.09.2025 को जारी हुआ। शिकायतकर्ताओं ने रोस्टर रजिस्टर, समिति कार्यवाही, विज्ञापन निरस्तीकरण से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग करते हुए कहा है कि पहले शेष बैकलॉग पद नियमानुसार भरे जाएं। उसके बाद ही नए पदों पर भर्ती शुरू हो।

KGF 2: क्या अल्लू अर्जुन और राम चरण पर भारी पड़ेंगे यश, अब तक अपने नाम किए ये छह रिकॉर्ड
अम्बिकापुर से बनारस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने का किया अनुरोध, मंत्री टेकाम ने गडकरी को सौंपी सर्वे रिपोर्ट
Diwali Gift:_ शहीदों के घरों तक पहुंचा मुख्यमंत्री का दीवाली गिफ्ट, सीनियर अफसरों ने सौंपे उपहार, देखे वीडियो
10वीं-12वीं के सिलेबस में होगी 30-40 प्रतिशत की कटौती…. माध्यमिक शिक्षा मंडल का निर्णय ….. क्लास टीचर बनाएंगे वाट्सएप ग्रुप
संसद भवन में वैदिक मंत्रोच्चारों से हुई पहले हिंदू-अमेरिकन सम्मेलन की शुरुआत, भगवद्गीता का भी हुआ जिक्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article योग को जन-जन और गांव-गांव तक पहुंचाने योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल का प्रवास दौरा शुरू
Next Article shreekanchanpath 318 # 01 September 2026

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?