ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिल्ली और महाराष्ट्र सरकार ने रखी अपनी राय, कहा-लॉकडाउन बढ़ाने पर कोई विचार नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दिल्ली और महाराष्ट्र सरकार ने रखी अपनी राय, कहा-लॉकडाउन बढ़ाने पर कोई विचार नहीं

By @dmin
Published: June 12, 2020
Share
situation may be serious
situation may be serious
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद केजरीवाल सरकार राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में नहीं है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से जब पूछा गया कि क्या दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर कोई चर्चा हो रही है तो वह बोले कि नहीं दिल्ली में लॉकडाउन नहीं बढ़ाया जाएगा।
वहीं दिल्ली में कोरोना से हुई मौतों के आंकड़े को लेकर दिल्ली नगर निगम और राज्य सरकार के बीच जो विवाद चल रहा है, सत्येंद्र जैन ने उस पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि वो क्यों हमें आंकड़े नहीं भेज देते। नाम, उम्र और रिपोर्ट सब चीजों का विवरण जरूरी है। उनसे कहिए कि वो हमें इन सबकी सूची दें और उसके साथ उन लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट भी हमें दें।
सत्येंद्र जैन ने आगे कहा कि, कोविड प्रोटोकॉल से जिन लोगों का अंतिम संस्कार किया जाता है उनमें दो तरह के लोग होते हैं। एक जिनकी कोविड से मौत हुई है और दूसरे वो जो कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज होते हैं।
वह ये भी बोले कि दोनों के लिए पर्ची एक ही जाती है कि कोविड प्रोटोकॉल से उनका अंतिम संस्कार किया जाए। साथ ही हमारे पास अस्पताल रिपोर्ट कई बार 2-4 दिन आगे-पीछे भी होती है।
महाराष्ट्र में कोरोना के मामले 97,648 तक पहुंच चुके हैं और संक्रमण से अब तक 3,438 लोगों की मौत भी हो चुकी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि लॉकडाउन की फिर से घोषणा नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री उद्धव बाला साहेब ठाकरे ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे कहीं भी भीड़ न लगाएं और सरकार की ओर से जारी किए गए निर्देशों का पालन करें।

हाईकोर्ट ने खारिज की 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ाने की मांग

एक ओर जहां दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने से इनकार किया है वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने भी शुक्रवार को एक जनहित याचिका खारिज कर दी जिसमें 30 जून तक लॉकडाउन जारी रखने की अपील थी। याचिका में अदालत से अपील की गई थी कि वह आदेश दे कि कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते देश में 30 जून तक लॉकडाउन जारी रहे लेकिन अदालत ने इस जनहित याचिका को खारिज कर दिया।

रायपुर में बोले केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा- डबल इंजन की सरकार में मिल रहा डबल फायदा, 1124 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास
कल्कि महोत्सव में भाग लेने के लिये छत्तीसगढ़ के खाद्यमंत्री अमरजीत भगत दिल्ली से श्रीकल्किधाम रवाना…. समापन दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर किताब में खुलासा: कारगिल युद्ध के दौरान नवाज शरीफ से 5 बार की थी बात
चार दिन बाद मिशन ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत, ये रहा पूरा शेड्यूल, जानें कब-कहां होंगे मैच
शराबी प्रधान पाठक नशे में पहुंचा स्कूल, ध्वजारोहन से पहले ग्रामीणों ने की शिकायत…. DEO ने किया निलंबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता का शव घर में फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस आपसी विवाद का अंजाम: पहले किया धारधार हथियार से महिला पर हमला, फिर घबराहट में फांसी लगाकर दी अपनी जान
Next Article भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली पुलिस ने की फायरिंग, एक की मौत, तीन घायल भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली पुलिस ने की फायरिंग, एक की मौत, तीन घायल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?