ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्कूलों में पहुंची दुर्ग पुलिस की रक्षा टीम, छात्राओं को दी आत्मरक्षा ट्रेनिंग.. मनचलों की लगाई क्लास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

स्कूलों में पहुंची दुर्ग पुलिस की रक्षा टीम, छात्राओं को दी आत्मरक्षा ट्रेनिंग.. मनचलों की लगाई क्लास

By @dmin
Published: September 23, 2022
Share
स्कूल के बाहर मनचलों को समझाइश के दौरान पालकों को बुलाया गया।
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने शुक्रवार को ‘हमर बेटी- हमर मान’ कैंपेन के तहत विभिन्न स्कूलों में अभियान चलाया। इस दौरान दुर्ग पुलिस की महिला रक्षा टीम अलग अलग स्कूलों में पहुंची। स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के साथ स्कूल के बाहर मनचलों की क्लास भी लगाई। स्कूलों के बाहर घूमने वाले मनचलों को रोककर पुलिस ने सिर्फ समझाइश दी बल्कि दोबारा इस प्रकार घूमते पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

बता दें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेटियों की मान सम्मान के लिए ‘हमर बेटी- हमर मान’ अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में आईजी दुर्ग बीएन मीणा के निर्देशन में एसपी डॉ अभिषेक पल्लव के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर के अलग अलग स्कूलों में एएसपी IUCAW मीता पवार, डीएसपी IUCAW  शिल्पा साहू ने रक्षा टीम व पेट्रोलिंग पाटी के साथ सरप्राइज चेकिंग की गई।

इस दौरान रक्षा टीम ने अलग-अलग टीमों के माध्यम से एमजीएम स्कूल सेक्टर 6, मैत्री विद्या निकेतन, शारदा विद्यालय, कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर, दिल्ली पब्लिक स्कूल रिसाली, शासकीय स्कूल मरोदार, डीएवी स्कूल सहित 20 से अधिक स्कूलों में जाकर सरप्राइज चेकिंग की। इन स्कूलों के बाहर बिना किसी कारण खड़े मनचलों को समझाइश दी। इस दौरान ऐसे लड़कों के माता-पिता को भी मौके पर बुलाया गया और दोबारा बिना किसी कारण के स्कूल के बाहर खड़े पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए
दुर्ग पुलिस के स्पेशल महिला पेट्रोलिंग महिला रक्षा टीम ‘हमर बेटी- हमर मान’ अभियान के तहत बेटियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए। इस दौरान बेटियों को उनके क़ानूनी अधिकार, गुड टच- बैड टच, छेड़खानी, यौन शोषण, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया क्राइम से बचाव और अधिकार के संबंध में जानकारी दी गई। महिला रक्षा टीम एवं थाना पेट्रोलिंग द्वारा स्कूल छूटते समय बच्चों को थाना प्रभारी एवं रक्षा टीम प्रभारी का नंबर दिया। साथ ही शिक्षिकाओं को अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी गई और SOS इमरजेंसी बटन के बारे में बताया गया। उन्हें यह बताया गया कि बटन को 15 सेकंड के लिए प्रेस करने के बाद तत्काल आपातकालीन परिस्थिति में पुलिस लोकेशन पर 10 से 15 मिनट पर पहुंच जाती है।

शराब के लिए एटीएम तोड़ने पहुंचा बदमाश, सीसी टीवी में कैद हुई हरकत…. 24 घंटे में पकड़ाया  
रिसाली के सैर सपाटा कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू… ऐसा है उनके कल का दौरा कार्यक्रम
Breaking News : भिलाई में एटीएम उखाड़कर मेटाडोर में किया लोड, परिवार वाले जागे तो छोड़कर भागे
CG Weather Update: गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश, तेज अंधड़ के साथ बिजली गिरने की संभावना
एमजे स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन: छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए स्कूल प्रांगण में रोपे पौधे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गर्लफ्रेंड का दूसरा बॉयफ्रेंड बनाना रास नहीं आया, प्रेमी ने बीच सड़क पर कर दी बेरहमी से हत्या…. ऐसे पकड़ में आया आरोपी
Next Article उच्च शिक्षा विभाग ने एडमिशन डेट बढ़ाई, अब 30 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?