रायपुर। डीजीपी डीएम अवस्थी ने आज शहीद जवान स्व उपेंद्र साहू की पत्नी श्रीमती राधिका साहू को फोन पर उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद स्व उपेंद्र साहू की पत्नी श्रीमती राधिका साहू ने कोरोना से लड़ने हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 हजार रुपये दान दिए हैं।
बातचीत के दौरान श्रीमती राधिका ने डीजीपी को अपनी कुछ समस्याओं से अवगत कराया जिस पर उनके द्वारा तत्काल सम्बंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए गए।





