ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक में निर्णय… साढ़े 4 करोड रुपए अनुदान मिलेंगे उद्योगों को… 8 यूनिटों के अनुदान प्रस्ताव स्वीकृत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक में निर्णय… साढ़े 4 करोड रुपए अनुदान मिलेंगे उद्योगों को… 8 यूनिटों के अनुदान प्रस्ताव स्वीकृत

By @dmin
Published: August 29, 2021
Share
SHARE

दुर्ग। जिला स्तरीय समिति की बैठक में आज लगभग साढ़े चार करोड़ रुपए के अनुदान स्वीकृत हुए। इससे 8 उद्योगों को संचालन में लाभ मिलेगा। जिला स्तरीय समिति की बैठक में 22 प्रकरण रखे गए थे, इनमें 8 उद्योग अनुदान के लिए पात्र पाए गए। पात्र पाए गए उद्योगों में फर्टिलाइजर, इंजीनियरिंग पाट्र्स, मशरूम कल्टीवेटर, ब्रेड बिस्किट आदि के उद्योग शामिल हैं।

जिला स्तरीय समिति की बैठक में सभी प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। अनुदान प्राप्त करने के लिए उद्योगों का कम से कम एक साल का संचालन आवश्यक है। साथ ही इसमें कुशल श्रमिकों, प्रबंधन एवं अकुशल श्रमिकों से संबंधित शर्ते भी शामिल हैं जो उद्योग छत्तीसगढ़ के निवासियों का प्रबंधन में 33 प्रतिशत रोजगार देते हैं कुशल श्रमिकों को 50 प्रतिशत रोजगार देते हैं तथा अकुशल श्रमिकों को 75 प्रतिशत तक रोजगार देते हैं उन्हें अनुदान प्राप्त करने की पात्रता होती है।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बैठक में सभी प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा करते हुए औद्योगिक नीति के अंतर्गत जिले में अधिकाधिक संख्या में उद्योगों को प्रोत्साहित करने के निर्देश महाप्रबंधक उद्योग को दिए। कलेक्टर ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की औद्योगिक नीति के अंतर्गत उद्योगों के संचालन के लिए विविध प्रकार की सहायता शासन द्वारा प्रदान की जाती है। इसके लिए उद्योग विभाग के अधिकारी अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा उद्यमी इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। महाप्रबंधक उद्योग श्री सिमोन एक्का ने बताया कि राज्य शासन की औद्योगिक नीति के संबंध में उद्यमियों को अधिकाधिक जानकारी दी गई है। कार्यशाला के माध्यम से तथा विभिन्न प्रचार-प्रसार के माध्यम से औद्योगिक नीति के संबंध में जानकारी प्रसारित की गई है। इसका लाभ उठाने उद्यमी आगे आ रहे हैं और दुर्ग जिले में उद्यमिता के क्षेत्र में बेहतर माहौल बन रहा है।

चुनाव पर कोरोना का साया : चुनाव आयोग ने कहा- मतदान के चरणों में नहीं होगा कोई बदलाव
छत्तीसगढ़ बना निवेश का हॉटस्पॉट : वस्त्र, पर्यटन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिग्गज कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी
CG Crime : राजधानी में दिन दहाड़े युवती पर जानलेवा हमला, दोस्ती करने से मना किया तो बदमाश मारा चाकू
सीएम साय ने रखी पावर कंपनीज मुख्यालय भवन की नींव, बोले- छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर
Big News : नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या, गला रेतकर ले ली जान…. पर्चा भी फेंका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Happy news from Tokyo Paralympics on Sports Day: Bhavina Patel's silver खेल दिवस पर टोक्यो पैरालंपिक से आई खुशी की खबर: टेबल टेनिस में भाविना पटेल की चांदी, सोने से चूकी फिर भी रचा इतिहास
Next Article Counting of Other Backward Classes and Economically Weaker Sections in the state will be done through mobile app मोबाईल एप्प के माध्यम से होगी राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना…. प्रदेश में 1 सितंबर से शुरू होगा सर्वेक्षण कार्य

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?