ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खेल दिवस पर टोक्यो पैरालंपिक से आई खुशी की खबर: टेबल टेनिस में भाविना पटेल की चांदी, सोने से चूकी फिर भी रचा इतिहास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

खेल दिवस पर टोक्यो पैरालंपिक से आई खुशी की खबर: टेबल टेनिस में भाविना पटेल की चांदी, सोने से चूकी फिर भी रचा इतिहास

By @dmin
Published: August 29, 2021
Share
Happy news from Tokyo Paralympics on Sports Day: Bhavina Patel's silver
Happy news from Tokyo Paralympics on Sports Day: Bhavina Patel's silver
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। टोक्यो पैरालंपिक में भाविनाबेन पटेल ने इतिहास रच दिया। वह टेबल टेनिस की महिला सिंगल्स स्पर्धा का रजत पदक जीतने में सफल रहीं। उन्होंने खेल दिवस के मौके पर यह पदक जीतकर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। पैरालंपिक खेलों में टेबल टेनिस स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने वाली भाविना भारत की पहली पैरा एथलीट हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश को नाज है।

हालांकि भाविना फाइनल में स्वर्ण पदक जीते से चूक गईं। खिताबी मुकाबले में उन्हें चीन की झोउ यिंग ने 3-0 से मात दी। चीनी खिलाड़ी ने यह मैच 11-7, 11-5, 11-6 के अंतर सेस जीता। झोउ यिंग शुरुआत से ही भारतीय एथलीट पर बढ़त बनाने में सफल रहीं। इसके बाद भाविना ने कई बार वापसी करने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुईं। फाइनल हारने के बावजूद भारतीय टेबिल टेनिस खिलाड़ी भाविना ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। 

भाविना पटेल के सिल्वर मेडल जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, उल्लेखनीय, भाविना पटेल ने रचा इतिहास, उन्होंने देश के लिए सिल्वर मेडल जीता इसके लिए बधाई, उनकी जीवन यात्रा प्रेरित करने वाली है और अधिक युवाओं को खेलों की प्रति आकर्षित करेगी

फाइनल मुकाबले में चीनी खिलाड़ी ने शुरुआत से ही जबरदस्त खेल दिखाया। उन्होंने पहला गेम 11-7 के अंतर से जीता। जबकि दूसरे में उम्मीद थी की भाविना वापसी करेंगी लेकिन ऐसा हो न सका। दूसरा गेम झोउ यिंग 11-5 से जीतने में सफल रहीं। इसके बाद तीसरे गेम में भाविना को हर हाल में जीत दर्ज करनी थी लेकिन वह असफल रहीं। तीसरा गेम चीनी खिलाड़ी ने 11-6 के अंतर से जीत स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया। जबकि, भाविना को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। दोनों खिलाडिय़ों के बीच यह मैच 19 मिनट तक चला। दुनिया की नंबर 1 टेबल टेनिस खिलाड़ी झोउ यिंग का कुल मिलाकर पैरालंपिक खेलों में यह तीसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले वह 2008 और 2012 के पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।  

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा
मिली बिजली बिल से मुक्ति, बना आय का जरिया, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जगमगाया मेश्राम का घर
यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा रद्द, बगैर परीक्षा प्रमोट होंगे छात्र, 12वीं पर फैसला जल्द
भारत में बैन होगी क्रिप्टोकरेंसी या कमाई पर लगेगा टैक्स, सरकार के एलान पर सबकी निगाहें
कांग्रेस को झटका: पूर्व मंत्रियों, विधायकों ने सोनिया को भेजा सामूहिक इस्तीफा, लगाया अनसुनी का आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The condition of the dilapidated power house bridge will be changed for years at a cost of 5 crores विधायक देवेंद्र की पहल: सेक्टर 9 में बन रहा भव्य गार्डन…. 35 लाख की लागत से बनाया जाएगा वार्ड का पहला सबसे खूबसूरत गार्डन
Next Article कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक में निर्णय… साढ़े 4 करोड रुपए अनुदान मिलेंगे उद्योगों को… 8 यूनिटों के अनुदान प्रस्ताव स्वीकृत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?