ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महामारी से मौतें सिर्फ संख्या नहीं… हमने अजीजों को खोया, जिनसे हम प्यार करते थे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

महामारी से मौतें सिर्फ संख्या नहीं… हमने अजीजों को खोया, जिनसे हम प्यार करते थे

By @dmin
Published: September 30, 2020
Share
दर्दनाक: कोरोना संक्रमित मां की अर्थी को दिया था कंधा, पांच बेटों की हुई मौत
दर्दनाक: कोरोना संक्रमित मां की अर्थी को दिया था कंधा, पांच बेटों की हुई मौत
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना महामारी से दुनियाभर में दस लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। दुनियाभर के लाखों घरों में मातम पसरा है। भारत में दुनियाभर की तुलना में संक्रमण की दर सबसे तेज है। अब तक 96,318 जानें जा चुकी हैं।
अमेरिका की बात करें तो संक्रमण से दो लाख पांच हजार मरीज जान गंवा चुके हैं। इस हिसाब से दुनियाभर में हुई मौतों में से पांच में से एक नागरिक अमेरिकी है। यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के मेडिकल हिस्ट्री के प्रोफेसर डॉ. होवार्ड मार्कल का कहना है कि मैंने अपनी 84 वर्षीय मां को संक्रमण के कारण खोया है। दस लाख का आंकड़ा ‘ये सिर्फ संख्या नहीं है, ये इंसान हैं, ये वो लोग हैं जिनसे हम प्यार करते हैं।

ये हमारे भाई-बहन हैं जिन्हें हम जानते हैं
मार्कल कहते हैं कि संक्रमण से मरने वाले हमारे भाई-बहन हैं। ये वो लोग हैं जिन्हें हम जानते हैं। अगर आपके पास और आपके चेहरे पर इसके लिए मानवीय पहलू नहीं है तो इसे अमूर्त बनाना बेहद आसान है। दस लाख लोगों की मौत जेरूशलम, ऑस्टिन और टेक्सास की जनसंख्या से अधिक है। ये मौतें हिंद महासागर में वर्ष 2004 में आए भूकंप और सुनामी से चार गुना अधिक हैं। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। 

कई मौतों का तो पता ही नहीं चला
द पैनेडेमिक सेंचुरी वल्र्ड हंड्रेड इयर्स ऑफ पैनिक के लेखक मार्क होनिग्सबॉम कहते हैं कई लोगों की मौतें तो जांच नहीं होने और सही रिपोर्टिंग न होने के कारण पता ही नहीं चलीं। मुझे पता है क्यों आंकड़े हतप्रभ या हैरान करने की शक्ति को खो रहे हैं, लोगों को समझना होगा कि आंकड़े कितने बड़े हैं।

मेरा बेटा गांव का पहला डॉक्टर होता
मैं राजेंद्र चौधरी आधे एकड़ भूमि पर खेती किसानी पर बेटे जोगिंदर चौधरी (27) को डॉक्टरी पढ़ा रहा था। वह गांव का पहला डॉक्टर होता लेकिन कोरोना से उसकी मौत हो गई। जुलाई में बेटे की मौत के बाद उसकी मां प्रेमलता चौधरी भी टूट गई और वायरस ने उनकी भी जान ले ली। महामारी से मेरा सबकुछ बर्बाद हो गया है। मेरे सपने और आकांक्षाएं खत्म हो गई हैं। 

मैंने साथियों को मरते हुए देखा है
मैं ऑस्कर ऑरटिज मेक्सिको की तेल कंपनी में काम करता था। महामारी के कारण मैं क्वारंटीन रहा। मैं पूरी तरह असहाय हो गया था क्योंकि मैंने अपने 14 साथियों को वायरस से मरते देखा था, तीन की मौत तो एक सप्ताह में हो गई थी। ये बहुत दर्दनाक था क्योंकि सबकुछ देखते हुए भी मैं कुछ कर नहीं पा रहा था। 

वायरस आजादी से संक्रमण फैला रहा
पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. के श्रीनाथ रेड्डी का कहना है कि भारत में वायरस से निपटने के लिए सख्त लॉकडाउन हुआ। लेकिन पाबंदियों के खत्म करने से वायरस फिर से आजाद हो गया और वो अब आसानी से संक्रमण फैला रहा है।

आने वाला समय और दर्दभरा
जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी के ग्लोबल हेल्थ लॉ के प्रो. लॉरेंस गॉस्टिन का कहना है कि आने वाला समय और दर्दभरा होगा। जहां हर तरफ सिर्फ शोक होगा। महामारी के कारण और दूसरी बीमारियों के कारण बिना इलाज जो मौतें हुई हैं वो अधिक भयावह हैं।

पैंगबर मोहम्मद पर टिप्पणी: नूपुर शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, पूछताछ के लिए अब समन जारी करेगी मुंबई पुलिस
न्यायधानी में पूल पार्टी : युवक-युवतियां कर रहे थे मस्ती, पुलिस की रेड पड़ी तो मची भगदड़
दर्दनाक घटना: महाराष्ट्र के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत ढही, 10 लोगों की मौत… कई लोग फंसे
ऑक्सीजन संकट पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कहा- राष्ट्रीय आपदा के समय मूकदर्शक नहीं बन सकता सर्वोच्च न्यायालय
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 34 ट्रेनें 24 जून तक नहीं चलेंगी, सीएम बघेल ने बताई साजिश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Youth Congress Uttar Pradesh in-charge Mohammad Shahid announced युवा कांग्रेस ऊत्तरप्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद का एलान: लॉकडाउन खुलते ही होगा मोदी-योगी का विरोध… शुरू होगा जस्टिस फॉर मनीषा कैम्पइन
Next Article पिथौरागढ़ में दो लोगों को निवाला बनाने वाला तेंदुआ ढेर, रामनगर में घास काटने गई महिला को हाथी ने पटका

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?