ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 17 दिनों से बंद था महिला का फोन, सच्चाई सामने आई तो दहल गया परिवार… जानिए क्या है मामला
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
October 23, 2026
दुर्ग में युवक की हत्या : विवाद के बाद चाकू से हमला… चंद घंटों में पकड़ाया आरोपी
October 23, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
October 23, 2026
श्रीलंका ने रचा इतिहास : त्रिकोणीय सीरीज में इंग्लैंड को हराया, हासिल किया वनडे का दूसरा बड़ा लक्ष्य
October 23, 2026
मनेंद्रगढ़ में बड़ा हादसा: पेड़ से टकराई यात्री बस, 6 की मौत, 15 घायल…. सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
October 23, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaigarh

17 दिनों से बंद था महिला का फोन, सच्चाई सामने आई तो दहल गया परिवार… जानिए क्या है मामला

By @dmin Published September 18, 2022
Share
कब्र खोदकर शव को निकालती पुुलिस
SHARE

रायगढ़। यहां की एक महिला अचानक लापता हो गई और 17 दिनों से उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। 17 दिन बाद महिला ऐसी हालत में मिली कि पूरा परिवार दहल गया। दरअसल महिला की हत्या कर शव का दफना दिया गया था। महिला की बहन ने जमीन के बाहर साड़ी व पैर की उंगलियां देखी तो पुलिस को सूचना दी। रविवार को पुलिस ने परिवार की मौजुदगी में कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला है। मृतका की पहचान माझापारा निवासी कांति यादव (45) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली कांति यादव पिता गोपालराम यादव एक सितंबर से लापता है। इसके पिता गोपालराम ने बताया कि 1 सितंबर से उसकी बेटी का मोबाइल फोन बंद आ रहा है। इस बीच 16 सितंबर को कांति के प्रेमी खगेश्वर के बारे में पता चला जो कि अस्पताल में अपना इलाज करा रहा था। महिला का पिता अस्पताल पहुंचा और बेटी के बारे में पूछा तो उसने गोल मोल जवाब दिया।

महिला के पिता को आशंका थी कि खगेश्वर ने ही कुछ किया है। खगेश्वर व कांति दोनों शादी शुदा थे और इनके बीच प्रेम संबंध था। कांति के भी दो बच्चे हैं और खगेश्वर की भी पत्नी व दो बच्चें हैं। इसके बाद भी दोनों ने अपना अपना घर छोड़ दिया था। 2018 में दोनों भागकर रायगढ़ के माझापार आ गए थे। इधर बेटी के लापता होने के बाद उसकी लगातार तलाश की जा रही थी।

इधर कांति की बड़ी बहन दिलेश्वरी यादव उसके घर पहुंच गई, तो देखा बाहर से दरवाजा बंद था। इसके बाद वह पीछे के रास्ते से दीवार फांदकर अंदर पहुंची। इस बीच उसे जमीन में कुछ दफनाने के निशान मिले। वहीं पर बहन की साड़ी भी दिखाई दी। इसके बाद  दिलेश्वरी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रविवार को कब्र खुदवाया और शव को बाहर निकाल कर पीएम के लिए भेज दिया है।

इधर इस मामले में रायगढ चक्रधर नगर पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर शव को कब्र से बाहर निकाल कर पीएम के लिए भेजा गया है। शव पर चोट के निशान हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं परिवार वालों ने कांति की हत्या की आंशका जताई है। कांति जिस प्रेमी खगेश्वर के साथ भागी थी वह भी फरार है। पुलिस फिलहाल मृतका के प्रेमी की तलाश कर रही है।

You Might Also Like

मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

दुर्ग में युवक की हत्या : विवाद के बाद चाकू से हमला… चंद घंटों में पकड़ाया आरोपी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

श्रीलंका ने रचा इतिहास : त्रिकोणीय सीरीज में इंग्लैंड को हराया, हासिल किया वनडे का दूसरा बड़ा लक्ष्य

मनेंद्रगढ़ में बड़ा हादसा: पेड़ से टकराई यात्री बस, 6 की मौत, 15 घायल…. सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

@dmin September 18, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 331 # 18 september 2022
Next Article कपल मास्टर शेफ : पत्नियों की टिप्स पर पतियों ने बनाया खाना, व्यंजनों का स्वाद ऐसा कि उंगली चाटते रहे लोग

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?