ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना से राहत भरा दिन: लंबे समय बाद कोरोना के दैनिक मामलों में भारी कमी… एक्टिव मामले 4 लाख से कम… एक दिन में सवा करोड़ के आसपास टीकाकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNational

कोरोना से राहत भरा दिन: लंबे समय बाद कोरोना के दैनिक मामलों में भारी कमी… एक्टिव मामले 4 लाख से कम… एक दिन में सवा करोड़ के आसपास टीकाकरण

By @dmin
Published: September 7, 2021
Share
राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव
राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस पर बीते 24 घंटों में भारत ने डबल अटैक किया है। एक तरफ देश में 1.13 करोड़ लोगों को महाअभियान के तहत कोरोना वैक्सीन लगी है तो वहीं दूसरी तरफ नए केसों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बीते एक दिन में 31,222 नए केस ही सामने आए हैं, जो पहले के आंकड़ों के मुकाबले काफी कम है। बीते करीब एक सप्ताह तक 40 हजार से ज्यादा नए मामले मिलने के बाद इस कमी ने बड़ी राहत दी है। इसके अलावा एक्टिव केसों की संख्या भी 4 लाख से नीचे चली गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 31,222 नए मामले दर्ज किए गए, 42,903 लोगों ने इस बीमारी को मात दी है, जबकि 290 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। देश में अब तक कुल 3 करोड़ 30 लाख 58 हजार 843 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब तक 3 करोड़ 22 लाख 24 हजार 937 लोगों ने कोरोना की जंग जीत ली है। बीते 24 घंटों में स्वस्थ मरीजों के बाद देश में फिलहाज सक्रिय मरीजों की संख्या 3 लाख 92 हजार 864 रह गई है। वहीं अब तक देश में 4 लाख 41 हजार 42 लोगों की इस जानलेवा बीमारी के कारण मौत हो गई है।

रिकार्ड टीकाकरण से पड़ेगी तीसरी लहर पर मार
कोरोना से जंग में सबसे अहम टीकाकरण को माना जा रहा है और भारत ने उस दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए हैं। बीते 11 दिनों में तीसरी बार एक दिन में 1 करोड़ से ज्यादा टीके लगे हैं। इसके साथ ही अब तक कुल टीकाकरण का आंकड़ा 70 करोड़ के करीब पहुंच चुका है। यही नहीं हिमाचल, सिक्किम और दादर एवं नागर हवेली जैसे राज्यों में तो पूरी वयस्क आबादी को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी है। यूपी, मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में भी तेजी से टीकाकरण जारी है। ऐसे में माना जा रहा है कि तीसरी लहर यदि आती भी है तो उसका पहले जैसा असर नहीं होगा।

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 33 नए मामले, एक की मौत
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 33 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बीते 24 घंटों के दोरान 18 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 28 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। इस प्रकार कुल 46 लोग स्वस्थ्य हुए। राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 10,04,668 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,90,757 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 354 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,557 लोगों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रायपुर जिले से दो, दुर्ग से एक, बालोद से एक, बलौदाबाजार से पांच, महासमुंद से एक, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से एक, रायगढ़ से चार, कोरबा से पांच, जांजगीर-चांपा से तीन, सरगुजा से एक, कोरिया से दो, बलरामपुर से एक, जशपुर से एक, दंतेवाड़ा से दो, सुकमा से एक और कांकेर से एक मामला सामने आया है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,888 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

सक्ती में पोहा और रसगुल्ला खाने के बाद 100 से ज्यादा हुए बीमार
पैर फिसलने से नदी में गिरी महिला 5 घंटे बहती रही, 3 बच्चों ने जान पर खेलकर बचाया
शास्त्री अस्पताल में तोड़फोड़ व मारपीट करने तीन बदमाश गए जेल, दो फरार आरोपियों की तलाश जारी
मिजोरम में पहली बार चुनाव लड़ रही जेडपीएम को बहुमत, 40 में से जीती 27 सीटें
Good News : छत्तीसगढ़ सरकार अब जारी करेगी लाइफ टाइम जाति प्रमाण पत्र, सभी कलेक्टरों को दिए गए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh State Warehousing Corporation President Arun Vora did a smoky visit to the warehouses दुर्ग के तीन फ्लाईओवर में लगेंगे डेकोरेटेट लाइट… विधायक वोरा ने कहा- शहर को सुसज्जित करने का प्रयास
Next Article AC ट्रेन की बोगियों में मिलेगी ऑपरेशन थिएटर जैसी ताजी हवा, राजधानी एक्सप्रेस में किया जा रहा है प्रयोग रेलवे ब्रेकिंग: 17 सितंबर से बिलासपुर-भोपाल के बीच चलेगी पैसेंजर कम एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?