ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शास्त्री अस्पताल में तोड़फोड़ व मारपीट करने तीन बदमाश गए जेल, दो फरार आरोपियों की तलाश जारी
Share
Notification Show More
Latest News
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 15 दिनों में जारी हुए जाति प्रमाण पत्र
पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान
September 21, 2026
बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर
September 21, 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश
September 21, 2026
मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना
कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन
September 21, 2026
सतत जांच, उपचार और विभागीय परामर्श से हुए पूरी तरह स्वस्थ
सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति
September 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

शास्त्री अस्पताल में तोड़फोड़ व मारपीट करने तीन बदमाश गए जेल, दो फरार आरोपियों की तलाश जारी

By Mohan Rao Published September 24, 2024
Share
अस्पताल में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी गए जेल
SHARE

पर्ची कटाने के नाम पर हुआ था विवाद, स्कॉर्पियो से पहुंचे थे बदमाश

भिलाई। शास्त्री अस्पताल सुपेला में मंगलवार की सुबह तोड़फोड़ व मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को सुपेला पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपियों ने सुपेला शास्त्री अस्पताल में वार्ड बॉय व ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी से मारपीट की थी। यही नहीं बदमाशों ने महिला डॉक्टर से भी बदसलूकी की थी। इस मामले में शास्त्री चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सक पीयम सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीन आरोपियों को जेल भेजा गया है वहीं दो अन्य फरार हैं।

इस मामले में इस मामले में डॉ. पीयाम सिंह ने  सुपेला थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह 6 बजे स्कॉर्पियो में सवार पांच युवक अस्पताल पहुंचे। इनमें से एक लड़के को चोट लगी हुई थी। चोटिल लड़के साथ पहुंचे अभय चौबे ने मौके पर मौजूद वार्ड बॉय अंशू चौहान से कहा कि उसके साथी का इलाज करे। वार्ड बॉय ने 23 नंबर काउंटर से पर्ची कटाकर लाने कहा। इतना सुनते ही अभय चौबे तैश में आ गया और वार्ड ब्वाय से गाली गलौज करना शुरू कर दी। इस पर वार्डब्वाय ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मी संगम को बुलाया। संगम ने उन लोगों को समझाने का प्रयास किया तो उससे भी गाली गलौज शुरू कर दी।

डॉ पीयम सिंह ने बताया इसके बाद पुलिस कर्मी सुपेला पुलिस को सूचना देने पहुंचा तो पीछे से यह बदमाश भी पहुंच गए। पुलिस कर्मी के चेंबर में घुसकर तोड़फोड़ की और उससे मारपीट की। इसके बाद पूरा अस्पताल स्टॉफ पहुंचा और मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर पहुंची महिला डॉक्टर से भी बदसलूकी की गई। बदमाशों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए शासकीय सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया है। मारपीट करने से ड्यूटी मे तैनात शासकीय कर्मचारियों को चोटें आयी है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इस मामले एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की गई। सुपेला पुलिस ने आरोपी अभय चौबे, गौतम सिंह एवं सागर पटेल को सुबह अस्पताल के पास से ही हिरासत में लिया। वहीं अन्य साथी गिनिश साहू एवं हरीश तारक उर्फ मुन्ना फरार हैं। पुलिस ने अभय चौबे, गौतम सिंह एवं सागर पटेल को जेल भेज दिया। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक मनीष बाजपेयी, प्रधान आरक्षक प्रकाशचन्द्र तिवारी, मनीष अग्निहोत्री, आरक्षक अजीत सिंह, रमेश जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

You Might Also Like

पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश

कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन

सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति

Mohan Rao September 24, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ चेम्बर की भिलाई इकाई पूरे प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ, अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा प्रदेश स्तर पर सम्मानित
Next Article गृहग्राम पहुंचे सीएम साय से मिलकर लोगों ने बताई अपनी समस्याएं, तत्काल मिला समाधान गृहग्राम पहुंचे सीएम साय से मिलकर लोगों ने बताई अपनी समस्याएं, तत्काल मिला समाधान

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?