ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डांस टीचर हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा : अननेचुरल-सेक्स की डिमांड पर 10वीं के छात्र ने की थी हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedkawardha

डांस टीचर हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा : अननेचुरल-सेक्स की डिमांड पर 10वीं के छात्र ने की थी हत्या

By Mohan Rao
Published: March 16, 2026
Share
SHARE

कबीरधाम। कबीरधाम पुलिस ने बहुचर्चित डांस टीचर सत्यमदास हत्याकांड का आखिरकार खुलासा कर दिया है। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से इसका खुलासा किया है। हत्या का आरोपी 10 वीं कक्षा का छात्र निकला। डांस टीचर ने छात्र के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए और इसके लिए बार बार दबाव बनाने लगा। इससे तंग आकर नाबालिग ने प्लानिंग कर हत्या कर दी।

बता दें 17 जनवरी 2026 को लालपुर नर्सरी के पीछे सड़क पर युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान सत्यमदास मानिकपुरी (27) के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को कोई क्लू नहीं मिल रहा था। जांच के दौरान करीब 50 हजार मोबाइल नंबरों के कॉल डाटा का तकनीकी विश्लेषण किया गया और 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इसके अलावा मृतक के परिचितों और आसपास के लोगों समेत 100 से ज्यादा व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

इस बीच पुलिस को एक क्लू मिला। सत्यम दास पेशे से डांस टीचर था। वह प्राइवेट स्कूलों में कथक सिखाने जाया करता था। पुलिस को पता चला कि 10 वीं के छात्र के साथ उसकी तीन माह से जानपहचान थी और दोनों के बीच अननेचुरल सेक्स हुआ था। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ में नाबालिग ने हत्या करना स्वीकार किया। इसके साथ ही इस हाई-प्रोफाइल मामले की गुत्थी लगभग 56 दिनों बाद सुलझ गई।

पुलिस ने बताया कि दिसंबर 2025 में दोनों मिले। तब दोनों एक दूसरे से अनजान थे। मिलने के बाद एक दूसरे से संबंध बनाते रहे, लेकिन बाद में स्टूडेंट ने ऐसा करने से मना कर दिया। सत्यमदास मानिकपुरी ने शादी नहीं की थी और उसने पहले भी कई लड़कों से अननेचुरल सेक्स किया था। 10 वीं के छात्र ने जब संबंध बनाने से मना कर दिया तो टीचर ने यह कहकर ब्लैकमेल किया कि वह सबको बता देगा। इससे परेशान छात्र ने मर्डर की प्लानिंग की। प्लानिंग के अनुसार नाबालिग छात्र ने 17 जनवरी 2026 को डांस टीचर को व्हाट्सएप कॉल कर अपने पास बुलाया। उसने अपनी जेब में पहले ही चाकू छिपा रखा था। दोनों स्कूटी से लालपुर नर्सरी के पीछे वाली सूनसान सड़क पर पहुंचे। मौके पर पहुंचते ही नाबालिग ने टीचर का गला काट डाला जिससे उसकी वहीं मौत हो गई। नाबालिग ने टीचर का मोबाइल नदी में फेंका और वहां से भाग निकला। उसी रात पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली थी।

यश के आगे नहीं चली टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती, रविवार को गिरा फिल्म का कलेक्शन…
Politics: जीत की चाह, गुजरात पहुंच गए हैं शाह, कर दिए ढीले पेंच कसना शुरू
Weather Alert: जारी रहेगा भारी बारिश का दौर! आईएमडी ने जताई संभावना, इन इलाकों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट
छत्तीसगढ़ भाजपा को न ले डूबे एमपी का सीधी कांड!… चुनाव से पहले आदिवासियों की नाराजगी पड़ सकती है भाजपा पर भारी
बिना परमिशन नही करा सकेंगे नलकूप खनन, जलापूर्ति के दौरान टूल्लू पंप चलाने पर होगी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चिकित्सक संगठन एवं मेडिकल छात्राओं ने मुख्यमंत्री का सम्मान कर जताया आभार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next Article बंगाल में भाजपा ने 144 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की, सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भबानीपुर से टिकट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?