ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Politics: जीत की चाह, गुजरात पहुंच गए हैं शाह, कर दिए ढीले पेंच कसना शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

Politics: जीत की चाह, गुजरात पहुंच गए हैं शाह, कर दिए ढीले पेंच कसना शुरू

By Om Prakash Verma
Published: October 23, 2022
Share
Politics: जीत की चाह, गुजरात पहुंच गए हैं शाह, कर दिए ढीले पेंच कसना शुरू
Politics: जीत की चाह, गुजरात पहुंच गए हैं शाह, कर दिए ढीले पेंच कसना शुरू
SHARE

गांधीनगर (एजेंसी)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात में चुनाव से पहले मोर्चा संभाल लिया है। शाह छह दिन तक राज्य में पार्टी की चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। शनिवार को यात्रा की शुरुआत के साथ ही शाह ने ढीले पेंच कसना शुरू कर दिया है। गांधीनगर सीट से सांसद शाह हर जोन के पदाधिकारियों से अलग-अलग बैठक कर रहे हैं। 27 सालों से लगातार सत्ता में काबिज भाजपा यहां अब तक की सबसे बड़ी जीत का लक्ष्य हासिल करने पर जोर दे रही है। वहीं, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भाजपा से सत्ता छीनने की कोशिश में हैं।

नव वर्ष से पहले गृहराज्य पहुंचे शाह जहां एक तरफ त्योहारों को परिवार के साथ मनाएंगे तो उनकी मौजूदगी से राज्य में चुनावी हलचल और तेज होने की उम्मीद है। शनिवार को उन्होंने दक्षिण गुजरात के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ वलसाड में बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष सीआर पाटिल से लेकर मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। रविवार को अमित शाह इसी तरह की बैठक मध्य क्षेत्र के लिए वडोदरा में करेंगे तो उत्तर गुजरात की बैठक सोमवार को पालनपुर में होगी।

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल कई बार कह चुके हैं कि पार्टी इस बार अब तक की सबसे बड़ी जीत का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। गुजरात में कांग्रेस ने 1985 में सर्वाधिक 149 सीटों पर जीत हासिल की थी। बीजेपी ने 2002 में जहां 127 सीटों पर जीत हासिल की थी तो पिछले चुनाव में पार्टी 99 सीटों पर काबिज हुई थी। 182 विधानसभा सीटों वाले राज्य में बहुमत का आंकड़ा 92 है। अब तक यहां कांग्रेस से मुकाबला करती रही भाजपा को इस बार आम आदमी पार्टी की चुनौती का भी सामना करना पड़ रहा है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल लगतार दौरे कर रहे हैं और अपने लोकलुभावन वादों से उन्होंने पार्टी को यहां चर्चा में ला दिया है। बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने 60 ऐसी सीटों की पहचान की है, जहां मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पार्टी के रणनीतिकार इन सीटों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पार्टी उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने से पहले सभी विधानसभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षकों को भेजेगी। 27 साल की एंटी इनकंबेंसी से बचते हुए एक बार फिर जनता का भरोसा जीतने के लिए पार्टी उम्मीदवारों के चयन में काफी सावधानी बरत रही है। इसके लिए पार्टी काफी विचार-विमर्श पर जोर दे रही है। ना सिर्फ मौजूदा पदाधिकारियों बल्कि पार्टी से जुड़े पुराने नेता-कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक लिया जा रहा है।

महतारी वंदन योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने सरकार की प्रतिबद्धता
प्लांट में कापर चोरी का मामला, पुलिस ने जब्त कार के मालिक को भी किया गिरफ्तार
सर्वे: घरेलू हिंसा के लिए महिलाएं खुद राजी, 80 प्रतिशत से ज्यादा महिलाओं ने पति से मार खाने को बताया जायज
क्या आप ढूंढ रहे हैं अपने लिए घर, तो यह मौका हाथ से न जाने दे, लेकिन…. ये जानना है जरूरी
वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Boat Accident:_ गंगा नदी में जेपी सेतू के पिलर से टकराई रेत लदी बोट, 5 लोग लापता Boat Accident:_ गंगा नदी में जेपी सेतू के पिलर से टकराई रेत लदी बोट, 5 लोग लापता
Next Article शहीद परिवार के घर पहुंचे कलेक्टर व एसपी, दिवाली गिफ्ट के साथ बांटी खुशियां

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?