भिलाई Bhilai . एनएच 53 पर भिलाई से रायपुर के बीच अलग-अलग जगहों पर ओवर ब्रिज का काम चल रहा है। इस बीच नर्माणाधीन डबरापारा तिराहे के पास पाइप लाइन के कार्य के लिए तीन दिन तक यहां से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार से सोमवार तक तीन दिनों के लिए ट्रैफिक को डायर्वट करने का फैसला लिया है। दुर्ग से रायपुर के लिए लोग उतई, सेलूद, फण्डा, मोतीपुर अम्लेश्वर मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

यातायात पुलिस से मिली जानकारी के डबरापारा तिराहे पर पाइप लाइन का काम होना है। इसके लिए शनिवार और रविवार को दुर्ग से रायपुर मार्ग डबरापारा के पास बंद रहेगा। इस दौरान हल्के भारी वाहनों को खुर्सीपार चौक से केनाल रोड, हथखोज से उमदा, भिलाई 3 मार्ग से जाने दिया जाएगा। इसके साथ ही हल्के वाहनों को केनाल रोड के जीरो पाइंट से डबरापारा तिराहा से निकाला जाएगा। सोमवार के दिन रायपुर से दुर्ग की तरफ की लेन का काम होगा इस दौरान रायपुर से दुर्ग आने वाले वाहोनों को डबरापारा मंदिर कटिंग के सामने से विपरीत दिशा से निकाला जाएगा।




