ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आम जनता को ऑनलाईन ठगी से बचाने साइबर संगवारी सेवा शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

आम जनता को ऑनलाईन ठगी से बचाने साइबर संगवारी सेवा शुरू

By @dmin
Published: November 26, 2020
Share
SHARE

रायपुर। राज्य शासन द्वारा आम जनता को ऑनलाईन ठगी से बचाने के लिए जन जागरूकता के तहत साइबर संगवारी सेवा शुरू की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर साइबर संगवारी वाहनों को रवाना किया। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी उपस्थित थे।
गृह (पुलिस) विभाग द्वारा प्रारंभ किए गए इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंच, पंच, शिक्षाकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, मितानीन, बीट आरक्षक के माध्यम से ग्रामीणों को ऑनलाईन फर्जीवाड़ा से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा। साइबर संगवारी के माध्यम से आम जनता को बताया जाएगा कि अपने एटीएम कार्ड का नम्बर-सीवीवी नम्बर किसी को न बताए। मोबाईल पर आने वाले वन टाईम पासवर्ड (ओटीपी) किसी को न बताए। मोबाईल-कम्प्यूटर पर आने वाले किसी अनचाहे लिंक को क्लिक न करें। एटीएम मशीन का प्रयोग करते समय किसी अजनबी की सहायता न ले। ऑनलाईन खरीदी-बिक्री के समय बिना जान पहचान के रकम का लेन-देन न करें।

साइबर संगवारी के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा कि किसी अजनबी से सोशल साईट फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर पर दोस्ती न करें। ओएलएक्स पर खरीदी बिक्री के समय एडवांस पेमेंट न करें। गूगल में ऑनलाईन दिखाई देने वाले सम्पर्क नम्बर पर कॉल करके मदद न लें। कभी भी लाटरी-ईनाम ईमेल का रिप्लाई न करें। किसी अनजान के कहने पर कोई ऑनलाईन ट्रांजेक्शन न करें। वाहन बेचते समय किसी अनजान व्यक्ति को अकेले टेस्ट ड्राईव न करने दें। एडवांस बुकिंग के नाम पर ऑनलाईन पेमेंट स्वीकार न करें। पेटीएम, फोनपे, गूगलपे आदि ऑनलाईन गेटवे पर रिक्वेस्ट मनी पेमेंट को कदापि स्वीकार न करें। फोन के माध्यम से किसी के कहने पर कोई भी एप्प-एप्लीकेशन डॉउनलोड न करें। अपने किसी भी सोशल साईट एकाउण्ट जैसे (फेसबुक, ईमेल आईडी) का पासवर्ड किसी को न दे। सायबर कैफे में इंटरनेट बैंकिंग का प्रयोग न करें। पेटीएम में केवाईसी के नाम पर मैसेज आ रहे है, यह भी धोखाधडी का नया तरीका है, कृप्या उन्हे रिप्लाई न करें। ओएलएक्स पर कोई भी खरीदी या बिक्री करते समय ओएलएक्स की ओरिजनल वेबसाईट चेक करने के बाद ही क्लिक या पे करें। नौकरी डॉट कॉम पर मैसेज या क्लिक करने के पहले वेबसाईट की सत्यता की जाँच करें। ज्यादातर वेबसाईट (खरीदी बिक्री) या पेमेंट करने के लिये फ्रॉड फर्जी वेबसाईट व कस्टमर केयर नम्बर का उपयोग हो रहा है, यदि कस्टमर केयर का नंबर 1800 से प्रारंभ न हो रहा तो कृपया रिप्लाई न करें। विदेशी व्यक्ति बन कर कोई व्यक्ति फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता है तो रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करें क्योंकि वह बाद में उपहार भेजने के नाम पर एयरपोर्ट में कस्टम ड्यूटी के नाम पर ठगी कर सकते हैं।

साइबर संगवारी के माध्यम से लोगों को यह भी जागरूक किया जाएगा कि तत्काल कम्प्लेन्ट के लिए आरबीआई के साईट www.rbi.org.in पर विजिट करें तथा https://cybercrime.gov.in पोर्टल पर संपर्क करें। ऑनलाईन ठगी होने पर तत्काल अपने एटीएम को ब्लॉक करें। ऑनलाईन ठगी होने पर तत्काल अपने निकटतम थाना-सायबर सेल को सूचित करें। ओएलएक्स पर खरीदी-बिक्री के समय जहां तक संभव हो व्यक्ति से मिलकर ही पेमेंट करें। यदि विक्रेता आपको सामान भेजने का कोरियर स्लीप भेजता है तो उसकी जांच पड़ताल करके ही पेमेंट करें। हमेशा विश्वसनीय वेबसाईट से ही खरीददारी करें। अपने किसी भी सोशल साईट एकाउण्ट का पासवर्ड मजबूत रखे। गूगल के किसी साईट पर मदद के लिये केवल टोल फ्री नंबर जैसे 1800 से प्रारंभ होने वाले नंबर पर ही कॉल करें। किसी वेबसाईट पर लॉग-इन करते है तो लॉग-आउट जरूर करें। कार्ड स्वपिंग करते समय पासवर्ड छुपाकर अंकित करें।

कवर्धा सहित दो जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद, धारा 144 लागू, अब तक 59 लोग गिरफ्तार
पीएम मोदी ने मन की बात में सराहा छत्तीसगढ़ के रेडियो कार्यक्रम ‘हमर हाथी-हमर गोठ को, कही यह बात
shreekanchanpath 122 # 14 February 2025
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की छेरापहरा की रस्म से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरूआत
अमेरिकन सुंदरी ने जीता मिस यूनिवर्स 2022 का ताज, बॉनी ग्रेब्रिएल को मिला खिताब… टॉप पांच में भी नहीं पहुंची भारतीय सुंदरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत बंद : प्रभावित हुईं बस सेवाएं, रेलवे ट्रैक को किया ब्लॉक भारत बंद : प्रभावित हुईं बस सेवाएं, रेलवे ट्रैक को किया ब्लॉक
Next Article डीजीसीए का निर्देश, 31 दिसंबर तक जारी रहेगा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध डीजीसीए का निर्देश, 31 दिसंबर तक जारी रहेगा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?