ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरबा निगम में क्रास वोटिंग : भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को मिली हार, बागी बना सभापति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedkorba

कोरबा निगम में क्रास वोटिंग : भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को मिली हार, बागी बना सभापति

By Mohan Rao
Published: March 8, 2025
Share
कोरबा नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के बाद सभी निकायों में सभापति व उपाध्यक्ष चुनाव चल रहा है। प्रदेश के 10 निगमों में भाजपा के महापौर बने और सभी निगमों में पार्षद भी बहुमत से ज्यादा चुनकर आए। ऐसे में भाजपा के सभापति बनने भी तय थे। लेकिन कोरबा नगर निगम में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। यहां पर सभापति का चुनाव भाजपा के बागी प्रत्याशी ने जीत लिया।

कोरबा निगम में बीजेपी के आधिकारिक प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल चुनाव हार गए हैं। 67 में से 33 पार्षदों ने सभापति के लिए बीजेपी से बागी होकर लड़े नूतन सिंह को वोट दिया है। इस तरह वे नए सभापति बन गए हैं। वहीं, बिलासपुर में विनोद सोनी और चिरमिरी में संतोष कुमार सिंह निर्विरोध सभापति चुने गए हैं। दोनों जगह कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी भी नहीं उतारा। बता दें कि निगम चुनाव 11 फरवरी को हुए और मेयर के नतीजे 15 फरवरी को आए थे।

67 में से 45 भाजपा के पार्षद
कोरबा निगम में 67 पार्षदों में से बीजेपी के 45, कांग्रेस के 11 और निर्दलीय 11 पार्षद ने सभापति के लिए मतदान किया। चुनाव में पार्षद नूतन सिंह ठाकुर जो सभापति चुनाव के लिए बीजेपी के ही बागी बने उन्हें 33 वोट मिल गए। वहीं बीजेपी के आधिकारिक उम्मीदवार हितानंद अग्रवाल को महज 18 वोट मिले। सभापति के लिए एक निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहमान भी मैदान में थे, उन्हें 16 वोट मिले। बताया जा रहा है कि चुनाव से पहले बीजेपी ने पार्टी पर्यवेक्षक पुरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पार्षदों को मनाने का प्रयास किया। लेकिन नूतन सिंह ठाकुर ने बागी तेवर अपनाते हुए चुनाव लड़ा।

सभापति के लिए मांगी थी टिकट
वर्तमान में पुरानी बस्ती वार्ड-6 से बीजेपी के पार्षद हैं। नवनिर्वाचित सभापति नूतन ठाकुर ने कहा कि, उन्होंने भाजपा से टिकट मांगा था और सभापति बनने की इच्छा थी। लेकिन भाजपा संगठन ने हितानंद अग्रवाल के नाम पर सहमति जताई। इसके बाद मजबूरन उन्हें बागी होकर चुनाव लड़ना पड़ा। इधर सभापति चुनाव के बाद श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि सभी पार्षदों ने नूतन सिंह ठाकुर पर विश्वास जताया है। सभी सभी मिलजुलकर काम करेंगे।

बीएसएफ की बड़ी सफलता : अंतागढ़ – कोयलीबेडा मार्ग में दो किलो का टिफिन आईईडी बरामद, मौके पर किया डिफ्यूज
बिहार विधानसभा चुनाव: वर्तमान में 55 फीसदी विधायकों पर आपराधिक मामले, 160 करोड़पति
भारत ने दिया चीन को एक और झटका, तेल कंपनियों ने बंद की चीनी टैंकरों की बुकिंग
अब लाइसेंस प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं निष्पक्ष, आधुनिक तकनीक से होगें ड्राईविंग टेस्ट, 8 जिलों में बन रहे ई-ट्रैक
बाजार क्षेत्रों में मास्क नहीं लगाने वालों पर हो रही है कार्रवाई…. 425 लोगों से वसूला गया 38300 जुर्माना… जहां पॉजिटिव मरीज वहां हो रहा सेनेटाइजेशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पूर्व सांसद दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में हर साल 8 मार्च को होगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, सीएम साय की घोषणा
Next Article इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी-20 चैंपियनशिप के अंतिम चरण का आगाज… मुख्यमंत्री साय ने किया शुभारंभ

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?