महासमुंद। पुलिस को रुटीन चेकिंग के दौरान कार में बड़ी मात्रा में नगदी मिली। पुलिस को अनुमान है कि उक्त रकम हवाला से जुड़ी हो सकती है। महासमुंद पुलिस ने मामले में ओडि़शा के एक व्यापारी व उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

महासमुंद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि वाहन चैकिंग के दौरान सिंघोरा बॉर्डर पर वारना कार की तलाशी ली गई। वाहन चेकिंग के दौरान कार से 1 करोड़ 12 लाख 99 हजार 200 रुपए नगदी बरामद हुई। उक्त राशि को लेकर जांच की जा रही है। जिस वाहन में राशि मिली वह ओडि़शा से रायपुर जा रहा था। मामले में ओडिशा के कारोबारी प्रतीक छाबडिय़ा और उनके ड्राइवर को महासमुंद पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने आईटी विभाग को सूचना दे दी है। रकम को लेकर व्यापारी से पूछताछ की जा रही है।




