ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मदद के बहाने एटीएम बदल देते थे बदमाश, 25 से ज्यादा लोगों से कर चुके थे ठगी…. 200 किमी पीछा पर पुलिस ने दबोचा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

मदद के बहाने एटीएम बदल देते थे बदमाश, 25 से ज्यादा लोगों से कर चुके थे ठगी…. 200 किमी पीछा पर पुलिस ने दबोचा

By Mohan Rao
Published: May 2, 2023
Share
सरगुजा पुलिस की गिरफ्त में शातिर ठग
SHARE

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 25 से ज्यादा लोगों से ठगी करने वाले शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एटीएम में रुपए निकालने के दौरान मदद के बहाने बड़ी ही चालाकी से एटीएम बदलकर दूसरे एटीएम से खाता खाली कर देते थे। सरगुजा पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से 40 से ज्यादा एटीएम कार्ड बरामद किया है। मुख्य आरोपी झारखंड के रांची का रहने वाला है, जबकि उसका सहयोगी जशपुर जिले का निवासी है।

इस पूरे मामले का खुलासा सरगुजा एसपी भावना गुप्ता ने किया है। रांची झारखंड निवासी मुकेश सोनी और जशपुर बागिचा निवासी अपने सहयोगी सुनील दास के साथ मिलकर गार्ड विहीन एटीएम को टारगेट करते थे। एसपी ने बताया कि सरगुजा क्षेत्र में 25 से ज्यादा घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। हाल ही में इनके खिलाफ थाना कोतवाली, मणिपुर, बतौली थाने में अपराध दर्ज हुए। इसके बाद पुलिस ने इनकी तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से जानकारी जुटाने के बाद पुलिस की टीम को झारखंड रवाना किया था। ।

छापे की लगने पर आरोपी मुकेश सोनी बिहार की ओर भाग रहा था। पुलिस ने 200 किमी तक पीछा कर आरोपी मुकेश सोनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बागीचा जशपुर निवासी अपने साथी सुनील दास का नाम बताया। पुलिस ने सुनील दास को भी गिरफ्तार कर लिया। मुकेश सोनी कार से अंबिकापुर पहुंचता और यहां होटल में रहता था। दिन के समय अपने साथी के साथ ऐसे एटीएम बूथ में जाता जहां गार्ड नहीं होता था। एटीएम बूथों पर जाकर भोले-भाले लोगों से मदद के नाम पर उनका एटीएम बदल देता था। सरगुजा के अंबिकापुर में ही इन दोनों ने 5 लोगों को अपना शिकार बनाया। पुलिस ने इनके कब्जे से कार, एक बाइक, 32 एटीएम कार्ड, 4 मोबाइल, 1 जियो वाईफाई बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया है।

पैरोल पर छूटने के बाद से फरारी काट रहा मुख्य आरोपी
एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि मुख्य आरोपी मुकेश सोनी शातिर अपराधी है। कॉन्ट्रैक्टर की हत्या के मामले में वह दिल्ली जेल में सजा काट रहा था। 2019 में वह पैरोल पर बाहर आया और तब से फरार है। इसके बाद से ही आरोपी ने यह धंधा शुरू किया। आरोपी ठगी के पैसे से रांची में घर भी बनवा रहा है। दिल्ली पुलिस ने इस पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा है। खासबात यह है आरोपी अपने ठगी के रुपए अपनी पत्नी के खाते में रखता था।

कोरोना के कारण नौकरी जाने का था डर, पत्नी और बच्ची सहित की खुदकुशी
Job alurt : सीआरपीएफ में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सरकार ने निकाली बंपर वैकेन्सी… जानिए क्या है आवेदन की प्रक्रिया
दंतेवाड़ा के पूर्व भाजपा विधायक की बेटी ने की आत्महत्या, देहरादून में रहकर कर रही थी पढ़ाई
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दुर्ग में आशीर्वाद समारोह का आयोजन
जशपुर में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचला, ग्रामीणों के हमले के बाद हो गया था आक्रामक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खुशी से थिरका तन और मन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका और मितानिनों ने जताया आभार खुशी से थिरका तन और मन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका और मितानिनों ने जताया आभार
Next Article जानलेवा मकड़ी: डंक मारने से बेहोश हुई महिला, डॉक्टर बोले- टारेंटयुला ने काटा, जा सकती थी जान जानलेवा मकड़ी: डंक मारने से बेहोश हुई महिला, डॉक्टर बोले- टारेंटयुला ने काटा, जा सकती थी जान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?