ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में हेरोइन का नशा बेच रहे बदमाश, लग्जरी कार में घूमकर कर रहे थे सौदा…. दो आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में हेरोइन का नशा बेच रहे बदमाश, लग्जरी कार में घूमकर कर रहे थे सौदा…. दो आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: August 24, 2024
Share
SHARE

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने हेरोइन का नशा बेचने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। लग्जरी कार में यह दोनों बदमाश युवाओं को नशा बेच रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 ग्राम हेरोइन, कार में रखा चाकू व तराजू जब्त किया है। साथ ही पुलिस ने इनके पास से लग्जरी कार भी बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 21 (ख), 22 एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

बता दें पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक युद्ध नशे के विरूद्व चलाए जा रहे सकंल्प अभियान के तहत सूखा नशा पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने के लिए निर्देश जारी किया गया। इसी कड़ी में दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में नशा के सौदागरों शिकंजा कसने कार्रवाई की जा रही है। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिटटा) का खुर्सीपार से शंकर नगर जामुल की ओर सिल्वर रंग की डस्टर कार से परिवहन कर रहे हैं। सूचना थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय एवं निरीक्षक तापेश नेताम प्रभारी ACCU के नेतृत्व में थाना जामुल एवं ACCU की संयुक्त टीम गठित कर रवाना किया गया।

मुखबिर सूचना अनुसार एसएस अस्पताल शंकर नगर, थाना जामुल अंतर्गत सिल्वर रंग की डस्टर कार क्रमांक CG 10 NC 9998 को रोककर चेक करने पर 2 व्यक्तियों के पास से मादक पदार्थ हेरोइन (चिटटा) एवं चिटटा बिक्री के लिए इलेक्ट्रानिक तराजू एवं वाहन में रखे चाकू बरामद किया गया है। आरोपियो के द्वारा घटना में उपयोग की जा रही वाहन कार क्रमांक CG 10 NC 9998 को भी पुलिस के द्वारा जब्त कर NDPS Act की धारा 21 (ख), 22 एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी रोशन कुमार साव एवं दीपक गुप्ता को गिरप्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। इस कार्रवई में प्रधान आरक्षक मुरलीधर कश्यप, आरक्षक रिंकू सोनी, गुनीत राम निर्मलकर, राकेश चौधरी तथा थाना जामुल के आरक्षक अजय सिंह, गंभीर जाट, बालेन्द्र द्विवेदी, चेतमान गुरुंग, एस दिनेश, सुनील ठाकुर की भूमिका सराहनीय रही।

नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों के मानदेय की राशि डेढ़ गुना वृद्धि करने के लिए महापौर नीरज पाल ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
2 अक्टूबर के पहले खुलेगा सुपेला  का चौक, फ्लाईओवर शुरू करने की भी  टाइमलिमिट तय
निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने 5 कर्मचारियों को दी पदोन्नति, सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर हुआ प्रमोशन
उत्कृष्ट संस्कृति के उच्च आदर्श हैं प्रभु श्रीराम, उनके आदर्शों पर चल रही भूपेश सरकार : रत्नावली
‘खुशी है कि लोगों ने टाइगर 3 में सलमान और मेरे परफोर्मेंस को पसंद किया!’ : इमरान हाशमी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Cricket : शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया सन्यास, एक्स पर बोले- भारत के लिए खेलना सुकून भरा पल
Next Article कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन पर सीएम साय ने साधा निशाना, एक्स पर बोले राहुल की विभाजनकारी मानसिकता

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?