ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Cricket : शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया सन्यास, एक्स पर बोले- भारत के लिए खेलना सुकून भरा पल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDelhiFeaturedNationalSports

Cricket : शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया सन्यास, एक्स पर बोले- भारत के लिए खेलना सुकून भरा पल

By Mohan Rao
Published: August 24, 2024
Share
शिखर धवन
SHARE

नईदिल्ली (एजेंसी)। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रहे शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो संदेश में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। 37 साल के शिखर धवन ने 2010 में भारत के लिए डेब्यू किया था। अपने 13 साल के करियर में वह 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

एक्स पर संन्यास का एलान करते हुए धवन ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि नमस्कार दोस्तों! आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं, जहां से मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो ढेरों यादें नजर आती हैं और जब आगे देखता हूं तो पूरी दुनिया। मेरी हमेशा से एक ही मंजिल थी इंडिया के खेलना और ऐसा हुआ भी। इसके लिए मैं कई लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, मेरा परिवार, मेरे बचपन के कोच तारिक सिन्हा, मदन शर्मा, जिनके अंडर मैंने क्रिकेट सीखी। फिर मेरी टीम जिनके साथ मैं वर्षों तक खेला। एक नया परिवार मिला। नाम मिला। साथ मिला। ढेर सारा प्यार मिला। कहते हैं न कि कहानी में आगे बढ़ने के लिए पन्ने पलटने जरूरी है। बस, मैं भी ऐसा करने जा रहा हूं। मैं अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का एलान कर रहा हूं। अब जब मैं इस क्रिकेट यात्रा को अलविदा कह रहा हूं कि तो मेरे दिल में एक सुकून है कि मैं लंबे समय तक देश के लिए खेला। मैं बीसीसीआई और डीडीसीए को भी शुक्रिया कहना चाहूंगा कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मैं अपने फैंस का भी शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मुझे बहुत प्यार दिया। मैं बस खुद से यही कहता हूं कि तुम इस बात से दुखी मत हो कि अब तुम देश के लिए नहीं खेलोगे, बल्कि इससे खुश हो कि तुम देश के लिए बहुत खेले।

As I close this chapter of my cricketing journey, I carry with me countless memories and gratitude. Thank you for the love and support! Jai Hind! 🇮🇳 pic.twitter.com/QKxRH55Lgx

— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) August 24, 2024

ऐसा रहा शिखर धवन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर

टेस्ट क्रिकेट
धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में पहला टेस्ट खेला था। 2013 से वह अब तक 34 टेस्ट खेले। टेस्ट फॉर्मेट में शिखर धवन ने  40.61 की औसत से 2315 रन बनाए। इस दौरान सात शतक और पांच अर्धशतक लगाए। धवन का सर्वाधिक स्कोर 190 रन है।

वनडे और टी20 करियर
शिखर धवन ने भारत के लिए पहला वनडे 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेला था। धवन ने 167 मैचों में 44.11 की औसत और 91.35 की स्ट्राइक रेट से 6793 रन बनाए हैं। धवन के नाम 17 शतक और 39 अर्धशतक हैं। वहीं टी20 के 68 मैचों में धवन ने 1759 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 11 अर्धशतक निकले हैं। धवन ने 10 दिसंबर 2022 को अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।

आईपीएल में शानदार करियर
धवन ने आईपीएल में जमकर रन बनाए हैं। वे इस टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाजों में एक हैं। वह सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली के बाद दूसरे स्थान पर हैं। धवन ने 222आईपीएल मैचों में 6769 रन बनाए हैं। इस दौरान दो शतक और 51 अर्धशतक लगाए हैं। धवन का औसत 35.26 और स्ट्राइक रेट 127.14 का रहा है।

CG News : रायपुर में स्टंटबाज बाइकर्स गिरफ्तार, पुलिस ने 6 युवकों से जब्त की 6 गाड़ियां
Big News : कमल विहार का नाम बदला, अब माता कौशल्या विहार नाम से जानेंगे लोग
अंकिता लोखंडे के दीवाली वीडियो को बार-बार देख रहे हैं लोग, आखिर क्या है खास?
वार्षिक निरीक्षण: अच्छा व्यवहार करते हुए सुनें पीडि़तों की समस्या: डीआईजी
पीएम मोदी बोले- नारे लगाने ही हैं तो पाकिस्तान में हो रहे अत्याचार के खिलाफ लगाओ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर पहुंचे अमित शाह, एयरपोर्ट पर सीएम साय ने किया स्वागत… नक्सलवाद के खिलाफ इंटरस्टेट कोऑर्डिनेशन की लेंगे बैठक
Next Article भिलाई में हेरोइन का नशा बेच रहे बदमाश, लग्जरी कार में घूमकर कर रहे थे सौदा…. दो आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?