ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Cricket News: सचिन के बाद अब धोनी के सम्मान में बीसीसीआई का बड़ा कदम, 10 के बाद अब 7 नंबर की जर्सी को किया रिटायर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSports

Cricket News: सचिन के बाद अब धोनी के सम्मान में बीसीसीआई का बड़ा कदम, 10 के बाद अब 7 नंबर की जर्सी को किया रिटायर

By Om Prakash Verma
Published: December 15, 2023
Share
Cricket News: सचिन के बाद अब धोनी के सम्मान में बीसीसीआई का बड़ा कदम, 10 के बाद अब 7 नंबर की जर्सी को किया रिटायर
Cricket News: सचिन के बाद अब धोनी के सम्मान में बीसीसीआई का बड़ा कदम, 10 के बाद अब 7 नंबर की जर्सी को किया रिटायर
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/मुंबई (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के सम्मान में सात (7) नंबर की जर्सी को रिटायर कर दिया है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने यह कदम धोनी के महान कार्यों को देखकर लिया है। भारत ने इस अनुभवी खिलाड़ी और शानदार कप्तान के मार्गदर्शन में तीन आईसीसी खिताब जीते थे। जब तक धोनी खेलते थे, तब तीन ही आईसीसी टूर्नामेंट हुआ करते थे और धोनी तीनों ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान थे।

यह भारतीय क्रिकेट में रिटायर होने वाली दूसरी जर्सी नंबर है, क्योंकि इससे पहले बीसीसीआई ने महान सचिन तेंदुलकर की 10 नंबर की जर्सी के बारे में भी यही फैसला किया था और उसे रिटायर कर दिया था। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने सभी खिलाडिय़ों को सूचित कर दिया है कि नंबर 7 और 10 की जर्सी अब उपलब्ध नहीं हैं।

बोर्ड के एक अधिकारी ने गोपनीयता के आधार पर कहा, ‘मौजूदा और आगामी क्रिकेटरों को इस कदम के बारे में बता दिया गया है। वे एमएस धोनी की नंबर सात की जर्सी नहीं चुन पाएंगे। बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट में धोनी के योगदान को ध्यान में रखते हुए उनकी जर्सी नंबर को रिटायर कर दिया है। नंबर 10 पहले से ही अनुपलब्ध है।

अधिकारी ने कहा- नियमित भारतीय खिलाडिय़ों के लिए लगभग 60 नंबर निर्धारित किए गए हैं। यहां तक कि अगर कोई खिलाड़ी एक साल के लिए टीम से बाहर हो जाता है, तो उसका नंबर किसी और को नहीं दिया जाता है। डेब्यू करने वाले खिलाडिय़ों के पास चुनने के लिए 30 नंबर हैं।

धोनी ने पहले खुलासा किया था कि सात नंबर की जर्सी उनके लिए भाग्यशाली रही, क्योंकि यह उनकी जन्मतिथि (7 जुलाई) है। माही की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि, इसके बाद वह आईपीएल खेलना जारी रखे हुए हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 खेले।

बजट में रेलवे के लिए रिकॉर्ड 110055 करोड़ रुपए परिव्यय की योजना…. 2030 तक भविष्य की जरुरतों को पूरा करने में सक्षम बनाने के लिए राष्ट्रीय रेल योजना… पर्यटन वाले रेल मार्गों पर विस्टा डोम एलएचबी रेल कोच को बढ़ावा
विश्व पर्यावरण दिवसः वेदांता एल्यूमिनियम ने पारिस्थितिक संरक्षण के लिए आईओआरए के साथ भागीदारी की
Big achievement : दुर्ग के चमन ने हिमाचल के माउंट फ्रेंडशिप पीक पर फहराया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का झंडा
देश में कोरोना से राहत के साथ चिंता: 26 दिन बाद मिले तीन लाख से कम नए केस…. मौतों ने बढ़ाई चिंता… पिछले 24 घंटे में 4106 की गई जान
ये जख्म नासूर न बन जाएं… बढ़ती अनुशासनहीनता ने कांग्रेस के माथे पर खींचीं चिंता की लकीरें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खुले में मांस–मछली की दुकानें लगाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, जुनवानी, कोहका व सुभाष चौक से हटाई गई दुकानें
Next Article Share Market: शेयर बाजार की हरियाली बरकरार; निफ्टी ने लगाई ऊंची छलांग, सेंसेक्स 78000 के पार Share Market : शेयर बाजार में रिकॉर्ड बढ़त बरकरार, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 21250 के पार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?