ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Cricket की मेंटर बनीं ये टेनिस खिलाड़ी, महिला क्रिकेटरों को देंगी ट्रेनिंग, कहा- ऑफर पाकर हैरान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

Cricket की मेंटर बनीं ये टेनिस खिलाड़ी, महिला क्रिकेटरों को देंगी ट्रेनिंग, कहा- ऑफर पाकर हैरान

By Om Prakash Verma
Published: February 15, 2023
Share
Cricket की मेंटर बनीं ये टेनिस खिलाड़ी, महिला क्रिकेटरों को देंगी ट्रेनिंग, कहा- ऑफर पाकर हैरान
Cricket की मेंटर बनीं ये टेनिस खिलाड़ी, महिला क्रिकेटरों को देंगी ट्रेनिंग, कहा- ऑफर पाकर हैरान
SHARE

Sports Desk/नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का मेंटर नियुक्त किया गया है। आरसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बुधवार को इसकी पुष्टि की। टेनिस खिलाड़ी सानिया ने इस पर बताया कि वह खुद इस बात से हैरान थीं कि उन्हें क्रिकेट टीम की मेंटर बनने का ऑफर मिला है, लेकिन बाद में उन्होंने इसे स्वीकार किया।

आरसीबी के ट्वीटर हैंडल पर लिखा गया महिलाओं के लिए भारतीय खेलों में अग्रणी, एक युवा आइकन, जिसने अपने पूरे करियर में निडर होकर खेला और बाधाओं को पार किया है, जो मैदान के अंदर और बाहर एक चैंपियन हैं। आरसीबी महिला क्रिकेट टीम की मेंटर के रूप में सानिया मिर्जा का स्वागत करते हुए हमें गर्व हो रहा है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की मेंटर बनने के बाद सानिया ने टीम के लिए बातचीत में कहा मैं थोड़ा हैरान थी, लेकिन मैं उत्साहित थी। सौभाग्य से या दुर्भाग्य से, मैं 20 वर्षों से एक पेशेवर एथलीट हूं। मेरा अगला काम युवा महिलाओं और युवा लड़कियों को यह विश्वास दिलाने की कोशिश करना है कि खेल उनके लिए करियर के पहले विकल्पों में से एक हो सकता है।

The pioneer in Indian sports for women, a youth icon, someone who has played Bold and broken barriers throughout her career, and a champion on and off the field. We are proud to welcome Sania Mirza as the mentor of the RCB women’s cricket team. 🤩#PlayBold @MirzaSania pic.twitter.com/eMOMU84lsC

— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) February 15, 2023

यह पूछे जाने पर कि वह रॉयल चैलेंजर्स के लिए क्या लाएंगी, मिर्जा ने कहा कि दबाव से निपटना किसी भी खेल में सबसे अहम पहलू है और वह खिलाडिय़ों के साथ उनके मानसिक पहलू पर काम करेंगी। उन्होंने कहा इतनी समानताएं हैं (क्रिकेट और टेनिस के बीच)। हर एथलीट एक जैसा सोचता है, वे एक ही तरह के दबाव से गुजरते हैं। सिर्फ दबाव की स्थितियों को संभालना, उन्हें स्वीकार करना बहुत जरूरी है। दबाव एक खास चीज है, अगर आप इसे स्वीकार नहीं कर सकते, तो आप दबाव में बेहतर नहीं हो सकते। सबसे बड़े चैंपियन वे हैं जो दबाव को झेल सकते हैं।

सानिया ने आगे कहा इसका वह पहलू, मानसिक पहलू कुछ ऐसा है जिसे मैं लड़कियों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। आईपीएल ने पुरुषों के क्रिकेट के लिए जो किया है, अगर वह महिला क्रिकेट के लिए किया जा सकता है, तो खेल खेलना युवा लड़कियों के लिए एक स्वाभाविक विकल्प बन सकता है।

13 फरवरी को विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने स्मृति मंधाना को 3.4 करोड़ में खरीदा और वह इस लीग के इतिहास में बिकने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। इसके साथ ही मंधाना लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी भी हैं। इस टीम में मंधाना के अलावा सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, रेणुका सिंह और ऋचा घोष भी हैं।

Good News : छत्तीसगढ़ में अब डीलर पॉइंट से मिलेगा कमर्शियल वाहनों का परमिट, आरटीओ के चक्कर से मुक्ति
शादी में बुलाए एक हजार मेहमान, मेरिज हॉल संचालक और वर- वधू पक्ष पर साढ़े नौ लाख का जुर्माना
एक मैसेज से ग्रामीणों को मिली रोशनी, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बनी लोगों की आशा का केंद्र
भिलाई में पालतू कुत्ते की हत्या : चाट-गुपचुप वाले ने मारी ईंट, लेब्राडॉग की हो गई मौत… पुलिस ने दर्ज किया केस
ट्रक की चपेट में आने से सड़क पार कर रही वृद्धा की मौत… सिरसा गेट चौक पर हुआ दर्दनाक हादसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वन अधिकार अधिनियम के उचित क्रियान्वयन के लिए ग्राम सभा को बनाएं सशक्त: शम्मी आबिदी
Next Article तीन दिवसीय मैनपाट उत्सव का रंगारंग शुभारंभ, मंच पर बिखरी छत्तीसगढिय़ा गीत-संगीत की संस्कृति तीन दिवसीय मैनपाट उत्सव का रंगारंग शुभारंभ, मंच पर बिखरी छत्तीसगढिय़ा गीत-संगीत की संस्कृति
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?