ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शादी में बुलाए एक हजार मेहमान, मेरिज हॉल संचालक और वर- वधू पक्ष पर साढ़े नौ लाख का जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

शादी में बुलाए एक हजार मेहमान, मेरिज हॉल संचालक और वर- वधू पक्ष पर साढ़े नौ लाख का जुर्माना

By @dmin
Published: July 6, 2021
Share
प्रेम विवाह के बाद मंदिर में हुई शादी, सात फेरों के तीन घंटे बाद ही दुल्हन की मौत, जानें पूरा मामला
प्रेम विवाह के बाद मंदिर में हुई शादी, सात फेरों के तीन घंटे बाद ही दुल्हन की मौत, जानें पूरा मामला
SHARE

सरगुजा (एजेेंसी)। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कोरोना नियमों का उल्लंघन कर एक विवाह समारोह में एक हजार से अधिक मेहमानों को बुलाया गया। इस पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए विवाह स्थल सील कर दिया। मेरिज हॉल संचालक व वर वधू पक्ष पर कुल नौ लाख 50 हजार रूपये का जुर्माना लगाया है।

सरगुजा जिले के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम में एक हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटाकर कोरोना वायरस संबंधी नियमों का उल्लघंन पर जिलाधिकारी संजीव कुमार झा के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने विवाह स्थल (मेरिज हॉल) को सील कर दिया है तथा विवाह स्थल संचालक और वर-वधू पक्ष पर जुर्माना लगाया है।

अंबिकापुर के अनुविभागीय दण्डाधिकारी प्रदीप साहू ने बताया कि इस महीने की दो तारीख को शहर के चौरसिया मैरिज गार्डन में एक शादी हुई थी। जिला प्रशासन को जानकारी मिली थी कि शादी में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। साहू ने बताया कि जब रविवार को इसकी जांच की गई, तब पता चला कि करीब एक हजार लोगों को एकत्रित कर कोरोना वायरस संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 

50 लोगों की है इजाजत
उन्होंने बताया कि जिले में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 50 निर्धारित की गई है। इस वैवाहिक कार्यक्रम में कोरोना वायरस दिशानिर्देशों के उल्लंघन के कारण चौरसिया मैरिज गार्डन के संचालक विरेन्द्र चौरसिया के खिलाफ चार लाख 75 हजार रुपये तथा विवाह कराने वाले वर के पिता सरोज साहू पर दो लाख 37 हजार रुपये और वधू के पिता प्रकाश साहू पर दो लाख 37 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि अर्थदण्ड का भुगतान नगर निगम कार्यालय को देने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरगुजा जिला प्रशासन कोविड-19 की रोकथाम को लेकर सख्त कदम उठा रहा है। नियमों को ताक पर रख कर वैवाहिक कार्यक्रम में अनुमति से अधिक संख्या में लोगों की भीड़ जुटाने पर विवाह स्थल के संचालक और वर-वधू पक्ष पर कार्रवाई की गई है।

हांगकांग-भारत के बीच उड़ानें 3 मई तक स्थगित, 50 यात्री संक्रमित मिलने पर लिया फैसला
कोरोना वैक्सीन को लेकर एक्शन में सरकार, खरीद से टीकाकरण तक के लिए टास्कफोर्स का गठन
Surrender after encounter: बड़ी वारदातों में शामिल रहे 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 6 महिलाएं भी शामिल
Swiss Bank: काले धन के खिलाफ मिली सफलता, स्विस बैंक ने दी भारतीय खाताधारकों की तीसरी लिस्ट
Big news : चुनाव आयोग ने इस राज्य में बदली मतगणना की तारिख, 3 के बजाय अब 4 दिसंबर को मिलेगा परिणाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एयरबेस की सुरक्षा में नहीं लगेगी जम्मू जैसी सेंध, काउंटर एयरक्राफ्ट सिस्टम खरीद रही एयर फोर्स एयरबेस की सुरक्षा में नहीं लगेगी जम्मू जैसी सेंध, काउंटर एयरक्राफ्ट सिस्टम खरीद रही एयर फोर्स
Next Article महाराष्ट्र में बीजेपी विधायकों ने सदन के बाहर शुरू किया अपना अलग मॉनसून सत्र महाराष्ट्र में बीजेपी विधायकों ने सदन के बाहर शुरू किया अपना अलग मॉनसून सत्र

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?