ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कुत्ते-बिल्लियों के लिए बन रहा श्मशान घाट, अंतिम संस्कार के लिए वजन के हिसाब से देना होगा शुल्क
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कुत्ते-बिल्लियों के लिए बन रहा श्मशान घाट, अंतिम संस्कार के लिए वजन के हिसाब से देना होगा शुल्क

By @dmin
Published: December 21, 2020
Share
कुत्ते-बिल्लियों के लिए बन रहा श्मशान घाट, अंतिम संस्कार के लिए वजन के हिसाब से देना होगा शुल्क
कुत्ते-बिल्लियों के लिए बन रहा श्मशान घाट, अंतिम संस्कार के लिए वजन के हिसाब से देना होगा शुल्क
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) कुत्तों के लिए सार्वजनिक श्मशान घाट बना रहा है। इसमें कुत्तों के अंतिम संस्कार के बाद उनकी अस्थियों को 15 दिनों तक रखने का इंतजाम होगा। पालतू कुत्तों के अंतिम संस्कार के लिए वजन के हिसाब से शुल्क देना होगा। आवारा कुत्तों का अंतिम संस्कार मुफ्त में किया जाएगा। बिल्लियों का भी अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कुत्तों के लिए श्मशान 700 वर्ग मीटर जगह में द्वारका में बनाया जाएगा। एसडीएमसी जल्द निविदा जारी करेगा। यह पूरी योजना पीपीपी मॉडल पर आधारित होगी। श्मशान का निर्माण एसडीएमसी करेगी, लेकिन दिल्ली के किसी भी इलाके के लोग इसका प्रयोग कर सकेंगे। अंतिम संस्कार कराने के लिए 30 किलोग्राम तक के कुत्ते के लिए 2,000 रुपए और 30 किलोग्राम से अधिक वजन के कुत्ते के लिए 3,000 रुपए देने होंगे।

पालतू कुत्तों के नए पंजीकरण से दक्षिण निगम ने कमाए लाखों रुपए
दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने पालतू कुत्तों के नए पंजीकरण और नवीनीकरण से अब तक चार लाख 12 हजार 500 रुपए की कमाई की है। पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पंजीकरण और नवीनीकरण की यह सुविधा ऑनलाइन दी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन किए जा रहे पालतू कुत्तों के पंजीकरण और नवीनीकरण के तहत अप्रैल 2020 से अब तक पालतू कुत्तों के मालिकों द्वारा 525 नए पंजीकरण कराए गए। अगस्त 2016 से अक्तूबर 2020 तक कुल 2862 पालतू कुत्तों का ऑनलाइन पंजीकरण तथा 946 पालतू कुत्तों के मालिकों ने उनका ऑनलाइन नवीनीकरण कराया है।

सितंबर तक 1952 गैर पालतू कुत्तों का बंध्याकरण किया गया
पशु चिकित्सा विभाग का कहना है कि अप्रैल 2020 से सितंबर 2020 तक करीब 1952 गैर पालतू कुत्तों का बंध्याकरण कर दिया गया। वर्तमान में 14 केंद्रों पर गैर पालतू कुत्तों के बंध्याकरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सेक्टर द्वारका 29 में एक और बंध्याकरण केंद्र जनवरी 2021 तक शुरू कर दिया जाएगा। मवेशी जन्म नियंत्रण नीति के तहत 23 वार्डों में करीब 80 प्रतिशत गैर पालतू कुत्तों का बंध्याकरण किया जा चुका है।

Durg Breaking : राइसमिल में आग से मचा हड़कंप, 8 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू…. बड़े नुकसान की आशंका
इस देश की दादागिरी से भड़का अमेरिका, अरब क्षेत्र में बढ़ाएगा सैन्य मौजूदगी और निगरानी
CG Breaking : मुठभेड़ में मारे गए चार नक्सली, बीजापुर व कांकेर में एनकाउंटर… भारी मात्रा में हथियार बरामद
मुख्यमंत्री नारायणपुर के बासिंग में 8 फरवरी को करेंगे 261.62 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
आधुनिक घोटुल नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ेगा: मुख्यमंत्री साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आज एक-दूसरे के बेहद पास दिखेंगे गुरु और शनि, ऐसे देखें वृहस्पति और शनि का महा मिलन आज एक-दूसरे के बेहद पास दिखेंगे गुरु और शनि, ऐसे देखें वृहस्पति और शनि का महा मिलन
Next Article Stop movement of vehicles on the night of 22 to 24 December सुपेला रेलवे फाटक पर 22 से 24 दिसंबर की रात को वाहनों की आवाजाही पर रोक… रात 8 से सुबह 8 बजे तक बंद रहेगा फाटक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?