ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में बच्ची से रेप व मर्डर : DNA रिपोर्ट के बाद परिजनों के बदले सुर, पुलिस जांच पर जताई संतुष्टि… जानिए क्या कहा?
Share
Notification Show More
Latest News
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच
October 11, 2026
कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव
October 11, 2026
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग में बच्ची से रेप व मर्डर : DNA रिपोर्ट के बाद परिजनों के बदले सुर, पुलिस जांच पर जताई संतुष्टि… जानिए क्या कहा?

By Mohan Rao Published April 15, 2025
Share
गोल घेरे में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी
SHARE

भिलाई। दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित दुष्कर्म व बच्ची की हत्या के मामले में अब एक नया ट्विसट आ गया है। दरअसल दुर्ग पुलिस ने इस केस के तीन संदेहियों का सैंपल DNA टेस्ट के लिए भेजा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद अब परिजनों के सुर बदल गए। परिजनों न सिर्फ पुलिस जांच पर संतुष्टि जताई है बल्कि आरोपी परिवार का होने के बाद भी उसके लिए भी वही सजा मांगी है जो ऐसे जघन्य मामलों में दी जाती है।

बता दें 6 अप्रैल को दुर्ग के मोहन नगर में 6 साल की बच्ची का शव कार के अंदर संदिग्ध हालत में मिला था। इसके बाद बवाल मच गया। पुलिस पहुंची और बच्ची के शव का पीएम कराया। पीएम रिपोर्ट में सेक्सुअल असॉल्ट की पुष्टि हुई। इसके बाद मामला और बिगड़ गया। परिजनो व मोहल्ले वालों ने कार मालिक को ही आरोपी मान लिया और उसके घर पर आग लगा दी। पुलिस फोर्स ने मामला संभाला और तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। एक दिन बाद ही 7 अप्रैल को पुलिस ने मामले का खुलासा किया और बताया कि आरोपी कोई और नहीं बल्कि मासूम का सगा चाचा सोमेश यादव है।

यू ट्यूब पर देखें ……..

जांच से संतुष्ट नहीं थे परिजन
पुलिस के खुलासे के बाद परिवाल वाले यह मानने को तैयार नहीं थे कि बच्ची का चाचा ऐसा कर सकता है। बार बार परिजन पुलिस की जांच पर शक करते रहे और मुख्य आरोपी को बचाने का आरोप लगाते रहे। इस बीच कुछ कांग्रेस के नेताओं ने भी परिजनों के संदेह को हवा दे दी और जांच पर सवाल उठाते हुए सीबीआई से जांच कराने की मांग तक परिजनों के माध्यम से करा दी। इतना होने के बाद एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने एक दिन बाद एसआईटी का गठन किया ताकि केस की तेजी से विवेचना की जा सके।

जांच के लिए भेजा गया तीन संदिग्धों का DNA
एसआईटी के गठन के बाद इस केस में मुख्य आरोपी सोमेश यादव सहित दो अन्य संदेहियों का सैंपल DNA जांच के लिए भेजा गया। जांच के बाद 14 अप्रैल को DNA रिपोर्ट पुलिस के पास पहुंची। तीनों संदेहियों में से बच्ची के चाचा का ही DNA मैच हुआ। DNA मैच होने के बाद पुलिस ने इसका भी खुलासा किया और बताया कि किस तरह से सोमेश यादव ने अपनी की मासूम भतीजी से हैवानियत की। सीएसपी चिराग जैन ने एक दिन पहले बताया कि आरोपी ने खुद कबूल किया था। जांच में जो बातें सामने आई उसमें भी चाचा के आरोपी होने की पुष्टि हो रही थी। अब बच्ची के चाचा का DNA मैच हो गया है। रेप के दौरान बच्ची को दर्द हुआ और चीखने लगी तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया, जिससे कार्डियक अरेस्ट आया। रिपोर्ट के मुताबिक इसी से बच्ची की जान गई है।

परिजनों ने कहा पुलिस की जांच ही सही
DNA रिपोर्ट आने के बाद जब हमारी टीम ने परिजनों ने बात की तो उनके सुर बदले बदले दिखे। परिजनों ने न सिर्फ बच्ची के चाचा को आरोपी मान लिया बल्कि पुलिस की जांच पर भरोसा हो गया। परिजनों का कहना है कि पुलिस की जांच सही थी। पहले हमें लग रहा था कि सगा चाचा ऐसे कैसे कर सकता है। आरोपी की बहन का कहना था कि वह अच्छा लड़का है लेकिन कैसे उसने यह सब किया वह नहीं जानती। उसने यह भी कहा कि आरोपी भले की उसका भाई हो उसे भी वहीं सजा मिले जो सभी को मिलती है।

You Might Also Like

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच

कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला

Mohan Rao April 15, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बस्तर अंचल को बड़ी सौगात, जगदलपुर में जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय का शुभारंभ
Next Article छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ मोर दुआर-साय सरकार महाअभियान, सीएम साय ने कहा- पात्र परिवारों को पक्का मकान दिलाना हमारी जिम्मेदारी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?