ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : रायपुर दक्षिण से आकाश शर्मा होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी, एआईसीसी ने लगाई मुहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

Breaking News : रायपुर दक्षिण से आकाश शर्मा होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी, एआईसीसी ने लगाई मुहर

By Mohan Rao
Published: October 22, 2024
Share
आकाश शर्मा
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ की राजधानी में रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के 51 रायपुर शहर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में आकाश शर्मा के नाम पर मुहर लगाई है। एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। आकाश शर्मा वर्तमान में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। पहले से उनकी उम्मीदवारी फाइनल मानी जा रही थी और अब इसपर मुहर भी लग गई है। उनका मुकाबला भाजपा के सुनील सोनी से होगा।

बता दें रायपुर दक्षिण सीट भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां से पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा ने पहले ही इनके नाम की घोषणा कर दी है। वहीं कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी का इंतजार किया जा रहा था। मंगलवार को कांग्रेस ने आकश शर्मा के नाम पर मुहर लगा दी।

सोमवार को तय हो गया था नाम
बताया जा रहा है कि आकाश शर्मा के नाम पर सोमवार को ही सहमति बन गई थी। सोमवार को घोषणा के पहले ही सोशल मीडिया पर आकाश शर्मा को बधाइयां मिलने लगी थी। कई पोस्ट देखे गए जिसमें उन्हें बधाई दी जा रही थी। हालांकि कांग्रेस की ओर से घोषणा नहीं की गई। मंगलवार को इसकी घोषणा की गई है। आकाश शर्मा ने 2023 के विधानसभा चुनाव में भी रायपुर दक्षिण से अपनी पुख्ता दावेदारी पेश की थी हालांकि उस समय पार्टी आलाकमान ने महंत रामसुंदर दास को टिकट दिया गया था।

प्रमोद दुबे भी थे कतार में
रायपुर दक्षिण विधानसभा के टिकट दावेदारों में पूर्व महापौर व वर्तमान निगम सभापति प्रमोद दुबे भी शामिल रहे। उन्होंने शनिवार को नामांकन फार्म भी खरीद लिया था। इस दौरान वे टिकट के प्रति आश्वस्त भी दिखे। हालांकि उन्होंने कहा था कि यदि पार्टी मौका देती है तो वे चुनाव लड़ेंगे। अब कांग्रेस ने आकाश शर्मा को टिकट दे दिया है। इसके साथ रायपुर दक्षिण का सस्पेंस खत्म हो गया। अब देखना यह है कि बृजमोहन अग्रवाल के बाद यह भाजपा के पास रहती है या कांग्रेस इसमें सेंध लगाएगी।

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सामने 2819 नए मरीज… 2078 मरीज हुए स्वस्थ … 16 की मौत
दिल्ली प्रवास के दौरान विधायक वोरा ने की कांग्रेस नेताओं से सौजन्य भेंट… यूथ कांग्रेस मुख्यालय में देखा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जीवनवृत्त
तृप्ति नेताम ने जाहिर की सीएम बनने की इच्छा: मुख्यमंत्री ने कहा अच्छी पढ़ाई और जनता की सेवा कर बन सकती है सीएम
मुख्यमंत्री ने तातापानी महोत्सव का शुभारंभ, तपेश्वर महादेव की पूजा कर पतंगबाजी का लिया मजा, सभी को दी बधाई
Crime News-Video: जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, अब हवालात में कटेेंगे दिन, अपराध और अवैध हथियार के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कांकेर जिले की मासुलपानी पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर मिला द्वितीय पुरस्कार जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कांकेर जिले की मासुलपानी पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर मिला द्वितीय पुरस्कार
Next Article हिताची को नोएडा में सीआरसी द फ्लैगशिप के लिए एलिवेटर्स और एस्केलेटर्स की 56 यूनिट्स का ऑर्डर मिला हिताची को नोएडा में सीआरसी द फ्लैगशिप के लिए एलिवेटर्स और एस्केलेटर्स की 56 यूनिट्स का ऑर्डर मिला

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?