ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्रेडा सदस्य विजय साहू ने लिया धान खरीदी केन्द्र का जायजा, अफसरों से बोले- बनाए बेहतर व्यवस्था
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

क्रेडा सदस्य विजय साहू ने लिया धान खरीदी केन्द्र का जायजा, अफसरों से बोले- बनाए बेहतर व्यवस्था

By Mohan Rao
Published: October 28, 2022
Share
धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे क्रेडा के सदस्य विजस साहू
SHARE

भिलाई। एक नवंबर से जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी। धान खरीदी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। शुक्रवार को क्रेडा के सदस्य विजय साहू ने धान खरीदी केन्द्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अफसरों से धान खरीदी को बेहतर तरीके से करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने कहा कि धान खरीदी में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विजय साहू कृषक सेवा समिति कोहका के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ खरीदी केंद्र के प्रबंधक विमल वर्मा व डाकवर धु्र्वे मौजूद रहे।

इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि इस खरीदी केंद्र में कुल 896 किसान पंजीकृत हैं। इस बार यहां पर 28000 टन धान की खरीदी का अनुमान है। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि इस केंद्र में 22500 नया बारदाना और 25000 पुराना बारदाना है इसके अलावा 20 हजार बारदाना की मांग और की गई है। विजय साहू ने खरीफ  विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य को त्रुटि रहित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए है।  उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में धान की बिक्री के लिए आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।

इसके अलावा उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में आद्र्रता मापी यंत्र, काटा-बाट, किसानों की बैठक व्यवस्था, कैप कव्हर सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। धान की बिक्री के लिए किसान पंजीयन के कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। श्री साहू ने बारदानों की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए आवश्यक बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा धान खरीदी की सतत मानिटरिंग हेतु  जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों की समुचित साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, शेड एवं बारदाना की उपलब्धता के साथ-साथ विद्युत एवं इंटरनेट कनेक्शन की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कृषक सेवा सहकारी समिति कोहका में वर्तमान समिति की जानकारी श्री साहू ने जिला केंद्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा को दी और उनसे तत्काल प्राधिकृत अधिकारी की नियुक्ति की मांग भी की। धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान धर्मराज शर्मा, युगल देशमुख, भोला देशमुख, भानु देशमुख, भूपेंद्र साहू सहित केंद्र के अधिकारी मौजूद थे। बता दें कृषक सेवा सहकारी समिति कोहका में कुरुद, जामुल, खेदामारा, ढौर, अकलोरडीह, जुनवानी, कोहका, खम्हरिया, कातुलबोर्ड, बघेरा शामिल है।

छत्तीसगढ़ की जैव विविधता छत्तीसगढ़ का गौरव है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
भिलाई नगर विधानसभा एनएसयूआई का विस्तार… जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह व राष्ट्रीय संयोजक आशीष ने इन्हें दी जिम्मेदारी
ड्राइविंग लाइसेन्स के लिए ऑनलाइन मेडिकल प्रमाण पत्र देने वाला पहला राज्य बना छत्तीसगढ़…. परिवहन मंत्री मो अकबर ने पोर्टल का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री भूपेश वघेल की पहल: प्रदेश में कोरोना वायरस के रोकथाम एवं बचाव हेतु राज्य आपदा मोचन निधि से जि़लों को 9 करोड़ की राशि आबंटित
सावधान: आतंकी हमले का अलर्ट, खुफिया जानकारी के बाद बढ़ाई गई इस्राइली दूतावास की सुरक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में होगी अनोखी कार्यशाला : जुटेंगे मिट्टीकला के शिल्पकार, देशभर के कलाकार करेंगे अपनी कला का प्रदर्शन
Next Article आस्था का महापर्व 'छठ': Manish Panday ने की भिलाई के इस तालाब में साफ पानी, सफाई व सुरक्षा व्यवस्था की मांग आस्था का महापर्व ‘छठ’: Manish Panday ने की भिलाई के इस तालाब में साफ पानी, सफाई व सुरक्षा व्यवस्था की मांग

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?