ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुकमा में नक्सलियों की कायराना करतूत, देर रात दो ग्रामीणों की गला रेतकर कर दी हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedSukma

सुकमा में नक्सलियों की कायराना करतूत, देर रात दो ग्रामीणों की गला रेतकर कर दी हत्या

By Mohan Rao
Published: September 2, 2025
Share
नक्सली
SHARE

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। नक्सलियों ने बीती रात दो ग्रामीणों की गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों ग्रामीणों की हत्या मुखबिरी के शक में की गई। दो ग्रामीणों की हत्या के साथ ही दो अन्य ग्रामीणों को बुरी तरह से पीटा भी गया। घटना जिले के सिरसट्टी पंचायत के नंदा पारा की है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण सहमे हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार केरलापाल थाना इलाके के सिरसट्टी पंचायत के नंदा पारा में बीती रात नक्सलियों जमकर उत्पात मचाया। यहां रहने वाले दो ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी। नक्सलियों ने स्थानीय निवासी पदाम पोज्जा और पदाम देवेंद्र पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए इनकी हत्या की। नक्सलियों ने अन्य दो ग्रामीणों को भी बुरी तरह पीटा। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

वारदात के बाद घटनास्थल पर भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण रातभर अपने घरों से बाहर नहीं निकल सके। बताया जा रहा है कि नक्सलियों को लंबे समय से इन दोनों पर पुलिस को सहयोग करने का शक था। इसी शक के चलते उन्हें सबक सिखाने के नाम पर इस नृशंस घटना को अंजाम दिया गया। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि, ग्रामीणों से इसकी सूचना मिली है। जांच के लिए घटना स्थल पर टीम भेजी गई है। बॉडी रिकवर करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

हाल ही में हुई तीन शिक्षादूतों की हत्या
हाल ही में नक्सलियों ने तीन शिक्षादूतों की भी हत्या की है। 28 अगस्त को बीजापुर में नक्सलियों ने सुरेश कोरसा की हत्या की। सुरेश् मनकेली पटेलपारा में रहता था। गुरुवार देर रात नक्सलियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर सुरेश कोरसा अगवा कर हत्या कर दी। बीजापुर में ही कुछ दिन पहले 2 शिक्षादूतों की हत्या की थी। इस साल नक्सलियों ने अब तक 9 शिक्षादूतों की हत्या की है। इनमें से 5 बीजापुर जिले में और 4 सुकमा जिले में मारे गए हैं।

ना फोर जी, ना इंटरनेट, सामान्य मोबाइल कॉल से जारी बच्चों को पढ़ाना
police memorial day:_ बीएसएफ ने किया अमर शहीदों को याद, रिसाली स्थित फ्रंटियर में हुआ आयोजन
गुस्ताखी माफ: पूरे घर के बदल डालूंगा
दिल्ली में आयोजित मॉडल यूथ ग्राम सभा में कोसमगुड़ा एकलव्य विद्यालय के युवाओं को मिला प्रथम पुरस्कार
सुपेला अंडरपास को लेकर आई “‘Good news”‘, रेलवे व ट्रैफिक विभाग की तैयारियां पूरी… इस दिन से होगा शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कृषि केन्द्रों में खामियां : रायपुर में 3 केन्द्रों को नोटिस, बालोद में 2 केन्द्रों पर लगा बैन
Next Article shreekanchanpath 320 # 02 September 2025
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?