ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में गो तस्करी का खुलासा : 38 गायों को ठूंसकर ले जा रहा ट्रक चालक, टायर पंक्चर हुआ तो पहुंची पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग में गो तस्करी का खुलासा : 38 गायों को ठूंसकर ले जा रहा ट्रक चालक, टायर पंक्चर हुआ तो पहुंची पुलिस

By Mohan Rao
Published: March 18, 2023
Share
दुर्ग में गोतस्करी का खुलासा
SHARE

भिलाई। जिले में गो तस्करी के बड़े मामले का खुलासा हुआ है। बोरी थाना क्षेत्र में एक ट्रक पकड़ाया जिसमें 38 गायों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। पुलिस जब पहुंची तो ट्रक खड़ी थी और उसके दो टायर पंक्चर थे। ट्रक चालक फरार था। ट्रक में ठूंसे गए गायों में दो की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं शेष गायों को नजदीकी गोठान में पहुंचाया गया जहां पशु चिकित्सक की देखरेख में गायों को रखा गया। इस मामले में बोरी थाना पुलिस ने धारा 429 भादवी छत्तीसगढ़ पशु क्रूरता अधिनियम 2(च )धारा 4 ,6, 10,11 एवं पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 व पशु परिवहन अधिनियम 1978 की धारा 4 (A B C) 48 49 50 52,54 (1.2,3) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

बोरी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ग्राम बड़े बीरेझर निवासी चितराम पटेल ने थाने में पहुंचकर बताया कि वह सुबह मोटरसाइकिल से अपनी खेत की ओर जा रहा था। बड़े बीरेझर एवं छोटे बीरेझर के बीच में एक 10 चक्का ट्रक सीजी 04 JB 3850 में अवैध रूप से  38 गाय रखे हुए हैं। ट्रक के सामने के दोनों चक्का पंक्चर थे। वहीं ट्रक में दो गायों की मौत हो चुकी है। सूचना के बाद तत्काल मौके पर पुलिस टीम रवाना हुई। मौके पर देखा तो पाया गया कि वाहन चालक द्वारा 38 पशुओं को कूरता पूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरा गया है।

इसके बाद वाहन चालक के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा घायल पशुओं को तत्काल टीम के द्वारा ग्राम हसदा गोठान में शिफ्ट कराया गया। पशु चिकित्सक के टीम को सूचित किया गया। मौके पर अत्यधिक घायल पशुओं को इंजेक्शन व दवाई दिया गया।   एवं दोनों मृत पशुओं का पशु चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया । पुलिस ने 38 गाय कीमती 76000  रुपए व टाटा ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेबी 3850 कीमती 800000 रुपए कुल कीमती 876000 रुपए जब्त किया गया। ट्रक चालक फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

Bhilai : रुआबांधा के निगरानी बदमाश पर संभागायुक्त की कार्रवाई, एसपी के प्रतिवेदन पर जेल भेजने का दिया आदेश
भिलाई नगर विधायक ने की देवी मां की पूजा… भिलाई वासियों के लिए मांगी सुख समृद्धि
जेसिका लाल हत्याकांड में दोषी मनु शर्मा जेल से रिहा, अच्छे व्यवहार के चलते समय से पहले छूटे
लक्ष्य प्राप्ति के लिए दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच जरुरी: राज्यपाल
हादसा: हाइवे पर बाइकों की भिड़ंत के बाद पिकअप ने रौंदा, पांच की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग-भिलाई में जिन सड़कों पर हो रही अधिक दुर्घटनाएं, वहां होंगे तकनीकी सुधार, कलेक्टर ने हर स्पाट का किया निरीक्षण
Next Article Big accident : मकान की छत पर रील बना रहा था छात्र, छज्जे से गिरा और हो गई मौत…. देखें Video

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?