ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऐसा था रामायण के मेघनाद का जलवा, राजेश खन्ना को भी लगने लगा था लोकप्रियता से डर…
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

ऐसा था रामायण के मेघनाद का जलवा, राजेश खन्ना को भी लगने लगा था लोकप्रियता से डर…

By Sonu Sahu Published December 27, 2022
Share
SHARE

कोरोना काल में जब लॉकडाउन लगा था तब केंद्र सरकार द्वारा अस्सी और नब्बे के दशक के काफी सीरियल दोबारा से प्रसारित किए गए थे जिसमें रामायण, महाभारत सबसे प्रमुख थे। इस दौरान डीडी नेशनल पर रामानंद सागर की रामायण का पुन: प्रसारण किया गया। इस प्रसारण से पूरे 33 साल बाद रामायण की यादें फिर से ताजा हो उठी थी। पुरानी पीढ़ी से लेकर नई पीढ़ी तक हर कोई इस धारावाहिक से जुड़ा हुआ था। इन्हीं में से जो सबसे ज्यादा किरदार लोगों को भाया वह था मेघनाद का यानी विजय अरोड़ा का।

साल 1987 में पहली बार प्रकाशित हुई रामायण में ऐसे कई कलाकारों ने काम किया था, जिन्होंने अपनी एक गहरी छाप छोड़ी थी। हालांकि वक्त के साथ तालमेल न बिठा पाने के कारण यह सभी सितारे एक वक्त के बाद गुमनाम हो गए थे। ऐसे ही जबरदस्त कलाकारों में से एक थे विजय अरोड़ा, जिन्होंने रामायण में रावण के बेटे इंद्रजीत यानी मेघनाद का अहम किरदार निभाया था। ऐसे में जब रामायण का दोबारा प्रसारण हुआ, तो सबसे ज्यादा मेघनाद के किरदार ने सुर्खियां बटोरी थीं।

विजय ने इस किरदार को अपने अभिनय से हमेशा के लिए अमर कर दिया। कहा जाता है विजय की एक्टिंग को लेकर एक समय अभिनेता राजेश खन्ना भी डर गए थे। एक दौर में विजय अरोड़ा इतने मशहूर हो गए थे कि राजेश खन्ना को भी अपनी लोकप्रियता के लिए खतरा महसूस होने लगा था। कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहने के बाद 1987 में रामानंद सागर की नजर विजय अरोड़ा पर पड़ी थी, जिसके बाद उन्हें यह किरदार मिला था। उन्होंने इस किरदार को इतनी मजबूती से निभाया कि आज भी लोग उनमें मेघनाद की छवि देखते हैं।

अभिनेता विजय अरोड़ा का जन्म 27 दिसंबर 1944 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। साल 1972 में उन्होंने फिल्म ‘जरूरत से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ रीना रॉय थीं। सत्तर के दौर में जब विजय ने अपना करियर शुरू किया था, उस वक्त राजेश खन्ना हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के साथ दिलों पर भी राज कर रहे थे। कहा जाता है कि यादों की बारात के बाद विजय की बढ़ती लोकप्रियता ने राजेश खन्ना को भी इनसिक्योर कर दिया था। इसके बाद विजय ने फागुन, एक मु_ी आसमान, इंसाफ, 36 घंटे, रोटी जैसी फिल्मों में काम किया। संयोग से रोटी में लीड रोल राजेश खन्ना ने निभाया था। विजय अरोड़ा ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और साथ-साथ कई सीरियल्स भी किए थे।

विजय अरोड़ा ने छोटे पर्दे पर अपना करियर 1986 की सीरीज विक्रम और बेताल से शुरू किया था। लेकिन उन्हें लोकप्रियता 1987 में आयी रामयाण से मिली। विजय ने मेघनाद का किरदार निभाया, जो ज्यादा लंबा नहीं था, मगर अपनी अदाकारी से उन्होंने इस किरदार में भी गहरी छाप छोड़ी थी। इस किरदार को निभाते वक्त विजय की उम्र 43 साल के आसपास थी। 2007 में स्टमक कैंसर से उनका निधन हो गया था।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Sonu Sahu December 27, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लिटिया में आरंभ हुई गोबर पेंट यूनिट, रोजगार की संभावनाएं बढ़ी लिटिया में आरंभ हुई गोबर पेंट यूनिट, रोजगार की संभावनाएं बढ़ी
Next Article रणवीर सिंह की सर्कस बुरी तरह पिटी, केवल इतने करोड़ रहा कलेक्शन…

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?