ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Covid Alert : 230 दिन के उच्चतम स्तर पर कोरोना के आंकड़े, सक्रिय मामले 44 हजार के पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

Covid Alert : 230 दिन के उच्चतम स्तर पर कोरोना के आंकड़े, सक्रिय मामले 44 हजार के पार

By Om Prakash Verma
Published: April 13, 2023
Share
देश में कोरोना के 7,171 नए केस, 40 की मौत; सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 51,000 के पार
देश में कोरोना के 7,171 नए केस, 40 की मौत; सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 51,000 के पार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार 158 नए केस मिले हैं। इसी के साथ देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हजार 998 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह यह आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, भारत में कोरोना संक्रमण की दैनिक दर 4.42 फीसदी और साप्ताहिक दर 4.02 प्रतिशत है। देश में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या कुल मामलों का 0.10 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 98.71 प्रतिशत है।

भारत में संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,035 हो गई है। अभी तक कुल 4,42,10,127 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,66,24,653 खुराक लगाई जा चुकी हैं।

सात दिन के अंदर 42 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले सात दिन के अंदर देश में 42 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच, 97 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। मंगलवार को एक दिन के अंदर सात हजार 830 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जो कि 223 दिन में सबसे ज्यादा हैं। इसी के साथ देश में एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 40 हजार के पार हो गई है। अब देश में 40 हजार 215 मरीज ऐसे हैं, जो संक्रमित हैं। ये या तो अस्पताल में भर्ती हैं या फिर घर पर रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। 

क्या यह चौथी लहर की आहट है?
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर, गोरखपुर के निदेशक डॉ. रजनीकांत से हमने यही सवाल किया। उन्होंने कहा, ‘अभी चौथी लहर की कोई आहट नहीं है। देश में ज्यादातर लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। इसलिए डरने की नहीं बल्कि बचाव की जरूरत है। प्रिवेंशन के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।’

डॉ. रजनीकांत ने कहा, ‘हर किसी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। अगर किसी में कोई लक्षण मिलता है तो उसे तुरंत जांच करवाना चाहिए। इसके अलावा लक्षण मिलने पर मास्क जरूर पहनें।

जिम्मेदार कौन: अस्पताल में बिना टेंडर कराया जा रहा था काम, निर्माणाधीन दीवार गिरने से मजदूर की मौत
बढ़े स्वरूप में फिर से टीकाकरण महा अभियान होगा शुरू-कलेक्टर मीणा
छत्तीसगढ़ में सामने आए कोरोना के 27 नए केस… बीते 24 घंटों के दौरान 18 जिलों से एक भी नया मामला नहीं
shreekanchanpath 246 # 19 June 2024
सीएम साय की पहल पर संवरेंगे बिलासपुर, जगदलपुर व अंबिकापुर एयरपोर्ट, मिली 23 करोड़ 64 लाख की मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नहर में बहता मिला अज्ञात युवक का शव, नहीं हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस नहर में बहता मिला अज्ञात युवक का शव, नहीं हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: हरकतें बता रहीं कि हताश है पार्टी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?