ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Covid-19 Vaxine: स्टडी में खुलासा: कोवाक्सिन के मुकाबले ज्यादा प्रभावी है कोविशील्ड वैक्सीन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

Covid-19 Vaxine: स्टडी में खुलासा: कोवाक्सिन के मुकाबले ज्यादा प्रभावी है कोविशील्ड वैक्सीन

By Om Prakash Verma
Published: January 7, 2023
Share
Covid-19 Vaxine: स्टडी में खुलासा: कोवाक्सिन के मुकाबले ज्यादा प्रभावी है कोविशील्ड वैक्सीन
Covid-19 Vaxine: स्टडी में खुलासा: कोवाक्सिन के मुकाबले ज्यादा प्रभावी है कोविशील्ड वैक्सीन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। एक हालिया स्टडी में दावा किया गया है कि कोरोना (Sars-Cov-2) के विभिन्न वैरिएंट के खिलाफ कोविशील्ड वैक्सीन (Covishield), कोवाक्सिन (Covaxine) के मुकाबले ज्यादा प्रभावी है। इस रिसर्च का प्री-प्रिंट शुक्रवार को इंटरनेट पर पोस्ट किया गया। हालांकि अभी इस स्टडी का रिव्यू होना बाकी है। जून 2021 से जनवरी 2022 के बीच 691 प्रतिभागियों पर यह स्टडी की गई। इस रिसर्च में 18-45 साल के लोग शामिल हुए और यह पुणे और बेंगलुरु में कुल 4 जगहों पर हुई। इनमें शहरी और ग्रामीण इलाके के लोग शामिल रहे।

रिसर्च के अनुसार, जो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हुए यानि कि सीरोनिगेटिव, और जो लोग संक्रमित होकर ठीक हो गए यानि कि सीरो पॉजिटिव, दोनों तरह के लोगों में कोविशील्ड और कोवाक्सिन ने पर्याप्त मात्रा में वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी का निर्माण किया। रिसर्च में शामिल प्रतिभागियों को या तो 28 दिन के अंतराल पर कोवैक्सीन की दोनों डोज दी गईं थी या फिर तीन महीने के अंतराल पर कोविशील्ड की दोनों डोज दी गईं थी। जांच में पता चला कि जिन लोगों को कोविशील्ड की डोज दी गईं थी उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता, कोवाक्सिन की डोज पाने वाले लोगों की तुलना में ज्यादा बेहतर थी।

इम्यूनोलॉजिस्ट और इस स्टडी को करने वाले लोगों में शामिल विनिता बल का कहना है कि युवाओं में कोविड वैक्सीन के प्रभाव में अंतर देखा गया। जो लोग कोरोना से संक्रमित नहीं हुए थे, उनमें कोवाक्सिन के मुकाबले कोविशील्ड वैक्सीन से एंटीबॉडी की लेवल बेहतर पाया गया। रिसर्च में यह भी पता चला कि कोवाक्सिन के मुकाबले कोविशील्ड वैक्सीन से बनी रोग प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा लंबे समय तक रही। हालांकि स्टडी में यह भी पता चला है कि जिन लोगों ने कोवाक्सिन की दोनों डोज ली, उनमें कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वैरिएंट के खिलाफ कोविशील्ड के मुकाबले थोड़ी ज्यादा प्रभावी एंटीबॉडी पाई गईं।

बता दें कि पूरी दुनिया में एक बार फिर कोरोना महामारी को लेकर डर बढ़ रहा है। चीन में हालात बेहद खराब हैं और वहां बड़ी संख्या में लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। भारत में भी शनिवार को कोविड 19 के 214 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या 2509 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक देश में 4.46 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब तक देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 5,30 हजार के पार जा चुकी है।

CG Politics : दूसरी सूची पर नहीं थम रहा बवाल, दो दर्जन सीटों पर होगा पुनर्विचार
25 वर्षों  से लंबित मामले का हुआ निराकरण, मुख्यमंत्री बघेल ने 54 किसानों को दी 6.97 करोड़ रुपए भू-अर्जन मुआवजा राशि
Gustakhi Maaf: हिन्दू रख रहे रोजा, मुसलमान कर रहे सेवा
एयर इंडिया के नए मालिक बना टाटा ग्रुप: टाटा संस ने जीती बोली.. 68 साल बाद एयर इंडिया की घर वापसी
देश में बनेंगे 22 ग्रीन एक्सप्रेसवे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गदर 2 की रिलीज डेट आई सामने, रणबीर की एनिमल से भिड़ेगी फिल्म…
Next Article सीएम बोले-जातिगत जनगणना कराने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?