ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अजमेर से दिल्ली केंट के बीच चलेगी देश की 14 वीं वंदेभारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी कल दिखाएंगे हरी झंडी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

अजमेर से दिल्ली केंट के बीच चलेगी देश की 14 वीं वंदेभारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी कल दिखाएंगे हरी झंडी

By Mohan Rao
Published: April 11, 2023
Share
वंदेभारत एक्सप्रेस
SHARE

नईदिल्ली। देश की सेमी स्पीड़ ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को सभी राज्यों से चलाने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में राजस्थान को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को सुबह 11 बजे देश की 14 वीं वंदेभारत एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। जयपुर से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद इस ट्रेन में सफर करेंगे। इस ट्रेन का नियमित परिचालन 13 अप्रैल से अजमेर से दिल्ली केंट के बीच किया जाएगा। अजमेर से दिल्ली केंट तक का सफर यह ट्रेन 5 घंटे में पूरा करेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार 13 अप्रैल से गाड़ी 20977 अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस अजमेर से सुबह 6:20 बजे रवाना होकर दिल्ली कैंट 11.35 बजे पहुंचेगी। बीच में जयपुर, अलवर और गुड़गांव (गुरुग्राम) में ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन अजमेर से चलकर जयपुर सुबह 7.50 बजे, अलवर 9.35 बजे गुड़गांव (गुरुग्राम) 11.15 बजे और  दिल्ली कैंट 11.35 बजे पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 20978 दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस शाम 6.40 बजे अजमेर के लिए रवाना होगी। गुड़गांव, अलवर होते हुए रात 10.05 बजे जयपुर और रात 11.55 बजे यह ट्रेन अजमेर पहुंचेगी। वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6 दिन ही चलेगी। हर बुधवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं होगा। इस दिन ट्रेन का मेंटेनेंस होगा। गाड़ी में 12 एसी चेयरकार, 2 एसी एग्जीक्यूटिव चेयरकार और 2 ड्राइविंग कार समेत कुल 16 डिब्बे होंगे।

बिलासपुर से तीन बदमाश जिला बदर, एसपी की अनुशंसा पर कलेक्टर ने जारी किया आदेश
गुस्ताखी माफ: औपचारिक शिक्षा और भाषा का झोल
छत्तीसगढ़ में बर्खास्त बीएड शिक्षकों की बहाली, सीएम साय से मिले शिक्षक,गजमाला पहनाकर जताया आभार
महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू…. नागपुर में एक बार फिर लगा लॉकडाउन… आपात सेवाओं को मिलेगी छूट
कलेक्टर से मिले भिलाई चेम्बर के प्रतिनिधि… व्यापार का समय बढ़ाने की रखी मांग… रविवार लॉकडाउन से मिले छूट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अडानी ग्रुप ने राहुल गांधी को दिया जवाब, बताया कहां से आए 20 हजार करोड़, कंपनी ने पेश किया चार साल का ब्योरा
Next Article मुख्यमंत्री बघेल को 13 को बस्तर दौरा : देंगे 129 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, नक्सलगढ़ में करेंगे 12 सड़कों का लोकार्पण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?