दुर्ग। निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार निगम स्वामित्व की पांच दुकानों को आज बाजार विभाग के प्रभारी बाजार अधिकारी नारायण सिंह यादव के नेतृत्व में सील किया गया। नारायण सिंह यादव, चंदन मनहरे, निशांत यादव, शशीकांत यादव, महेन्द्र सोनटके द्वारा सीलबंद की कार्रवाई कर निगम का ताला लगाया।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा गौरवपथ में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत् एलआईसी कार्यालय के सामने दुकान का निर्माण का पात्र हितग्राहियों को दुकानें आबंटित किया गया है। इनमें से दुकान क्रमांक 18 में शिव सेना नगर कार्यालय का नेमप्लेट लगाया गया था वहीं दुकान क्रमांक 19 में बजरंग दल जिला कार्यालय लिखकर दुकानों का उपयोग किया जा रहा था। जिसे आज नगर निगम अमला ने अपना ताला लगाकर सील किया गया। इसी प्रकार गयानगर में निर्मित मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की दुकानों में सुमन यादव, रामदस द्वारा कब्जा किया गया था तथा दुकान क्रमांक 8 को आकाश पटेल बिना प्रीमियम राशि जमा किए दुकान चालू कर लिया था। निगम अमला ने तीनों दुकानों में अपना ताला लगाकर सील किया है।
गौरवपथ में दो और गयानगर में तीन दुकानों को निगम ने किया सील




