ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ओलंपिक पर कोरोना का साया: शुरू होने से पहले टोक्यो के खेल गांव में मिला कोरोना संक्रमण का पहला मामला… आयोजकों ने की पुष्टि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

ओलंपिक पर कोरोना का साया: शुरू होने से पहले टोक्यो के खेल गांव में मिला कोरोना संक्रमण का पहला मामला… आयोजकों ने की पुष्टि

By @dmin
Published: July 17, 2021
Share
Corona's shadow on the Olympics: The first case of corona infection found in the
Corona's shadow on the Olympics: The first case of corona infection found in the
SHARE

टोक्यो (एजेंसी)। टोक्यो ओलंपिक के आयोजन पर लगातार संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस बीच टोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने पुष्टि की है कि खेल गांव परिसर में कोरोना संक्रमित का एक मामला सामने आया है। खेलों के महाकुंभ की शुरुआत 23 जुलाई से होनी है। खेल गांव में कोरोना का मामला आने पर ओलंपिक के आयोजन पर कई सवाल खड़े हो गए हैं. हालांकि कोविड-19 वैश्वविक महामारी के देखते हुए टोक्यो में 6 हफ्ते का कोरोना आपातकाल लागू है। पिछले कुछ दिनों में अगर देखा जाए तो टोक्यो में कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। 

अधिकारियों ने कहा कि जिस व्यक्ति का परीक्षण पॉजिटिव आया है वह खिलाड़ी नहीं है। ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे और उससे एक सप्ताह पहले ही खेल गांव को खोला गया। आयोजन समिति की अध्यक्ष सीको हाशिमोतो सहित अन्य अधिकारियों ने भी मामले की पुष्टि की और बताया कि पॉजिटिव मामला शुक्रवार को आया।

आयोजन समिति के सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा, यदि मौजूदा हालात में परीक्षण पॉजिटिव आते हैं तो यह मानना चाहिए कि यह संभव है। इस व्यक्ति की पहचान खेलों से संबंधित व्यक्ति के रूप में की गई। उसे जापान के अनिवासी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। इस बीच टोक्यो अधिकारियों ने कहा कि उसे 14 दिन के पृथकवास पर भेज दिया गया है।

ओलंपिक खेल गांव में यह कोरोना का मामला ऐसे समय में आया है जब खेलों की शुरुआत होने में 6 दिन बचे हैं। जापान सरकार ने टोक्यो में कोरोना का असर ज्यादा न हो उसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं। लेकिन इसके बावजूद राजधानी में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जो चिंता विषय है। इसी हफ्ते टोक्यो में बीते छह महीने में सबसे ज्यादा कोरोना को मामले आए थे। इससे पहले कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई देशों ने अपने एथलीटों को टोक्यो भेजने से इनकार कर दिया था। 

मुख्यमंत्री योगी का बड़ा निर्णय: कोविड से हुई मौतों पर राज्य कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेगी नौकरी
बीजापुर के दुर्गम नक्सल क्षेत्र में कलेक्टर का पैदल भ्रमण, विकास को मिली नई दिशा
अण्डर ब्रिज के कार्यों की धीमी प्रगति पर मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जताई नाराजगी… गोगांव में ठेकेदार को हटाने और दोबारा टेण्डर के दिए निर्देश
हिंडनबर्ग की लगी ऐसी नजर कि अर्स से फर्स पर गिरे अडानी, मुकेश अंबानी से आधी भी नहीं बची संपत्ति
आकाशगंगा में निगम की कार्रवाई…. व्यापारियों द्वारा सड़क पर सामान फैलाकर व्यापार करने वालों का कराया कब्जा खाली…. दी समझाइश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जीजा-साली दिखाएंगे दांव-पेच तो पति-पत्नी साधेंगे निशाना, ओलंपिक में ऐसा पहली बार जीजा-साली दिखाएंगे दांव-पेच तो पति-पत्नी साधेंगे निशाना, ओलंपिक में ऐसा पहली बार
Next Article पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में 35 जवान कोरोना पॉजिटिव, अलग-अलग जिलों से आए थे लोग
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?