ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में कोरोना की रिकार्ड बढ़ोत्तरी: पिछले तीन दिनों से टूट रहा रिकार्ड, पिछले 24 घंटोंं में सामने आए 57117 नए मामले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत में कोरोना की रिकार्ड बढ़ोत्तरी: पिछले तीन दिनों से टूट रहा रिकार्ड, पिछले 24 घंटोंं में सामने आए 57117 नए मामले

By @dmin
Published: August 1, 2020
Share
Chief Minister Bhupesh Baghel inaugurated the foundation stone of Nava Chhattisgarh Sadan: Nava Chhattisgarh Sadan will be built in Dwarka, New Delhi
Chief Minister Bhupesh Baghel inaugurated the foundation stone of Nava Chhattisgarh Sadan: Nava Chhattisgarh Sadan will be built in Dwarka, New Delhi
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना संक्रमण के रोज नए रिकार्ड बन रहे हैं। पिछले तीन दिनों में भारत में कोरोना की रफ्तार ऐसी रही है जिससे महज तीन दिनों में ही देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 15 लाख से 17 लाख के करीब पहुंच गया है। वहीं पिछले तीन दिनों में 1.60 लाख से ज्यादा पॉजिटिव मरीज सामने आए। हालांकि इस दौरान देशभर से 1.10 से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक की सर्वाधिक संख्या निकली है। इस दौरान 57 हजार से अधिक नए मामले सामने आए।

Contents
  • आंध्र प्रदेश देश का तीसरा सबसे प्रभावित राज्य
  • दिल्ली में आज से फिर सीरो सर्वे शुरू होगा

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 57,117 नए मामले सामने आए हैं और 764 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 16,95,988 हो गई है। जिनमें से 5,65,103 सक्रिय मामले हैं, 10,94,374 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 36,511 लोगों की मौत हो चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकडे़े के मुताबिक, देशभर में 31 जुलाई तक कोरोना वायरस के लिए कुल 1,93,58,659 नमूनों का परीक्षण किया गया है। जिनमें से 5,25,689 नमूनों का परीक्षण शुक्रवार को ही किया गया है।

आंध्र प्रदेश देश का तीसरा सबसे प्रभावित राज्य

आंध्र प्रदेश, दिल्ली को पीछे कर देश में कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित तीसरा राज्य बन गया है। आंध्र प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को देश में सबसे ज्यादा 10 हजार 376 मामले इसी राज्य में आए। इसके बाद मुंबई में 10 हजार 320 मरीज सामने आए। इससे पहले दिल्ली तीसरे नंबर पर था। यहां 1 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। पिछ्ले तीन दिनों में ही 30 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े।

दिल्ली में आज से फिर सीरो सर्वे शुरू होगा

दिल्ली में सीरो-सर्वे का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। यह सर्वे 1 से 5 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान उत्तर और उत्तर-पूर्वी दिल्ली समेत चार जिलों में 15 हजार सैंपल्स इक_े किए जाएंगे। राज्य सरकार ने इससे पहले सीरो सर्वे 27 जून से 10 जुलाई तक किया था। इस दौरान 20 हजार सैंपल लिए गए थे। दरअसल, सीरो सर्वे के तहत यह पता लगाया जाता है कि किन लोगों में एंटीबॉडीज डेवलप हो रही हैं।

Bhilai Breaking : ठीक से बाइक चलाने के लिए कहना बुजुर्ग को पड़ा भारी, बदमाश ने पीट-पीटकर ले ली जान
वर्मी कम्पोस्ट ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति को किया मजबूत, खेती किसानी की लागत में आई कमी
दर्दनाक हादसा: कार पर पलटा ट्राला, शादी समारोह से लौट रहे नौ लोगों की मौत; दो घायल
पीएम की सुरक्षा में चूक मामला: सुप्रीम कोर्ट ने गठित की पांच सदस्यीय कमेटी, जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में होगी जांच
कंगना पर भड़का किन्नर अखाड़ा, कहा- देश की आजादी का श्रेय 2014 में बनी सरकार को कैसे दिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग कोरोना ब्रेकिंग: जिले में आज अब तक मिले 23 नए संक्रमित: इन क्षेत्रों में पाए गए पॉजिटिव मरीज
Next Article 1586 new cases reported in Chhattisgarh during last 24 hours छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 336 नए मामले, तीन की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 9000 के पार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?