ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कंगना पर भड़का किन्नर अखाड़ा, कहा- देश की आजादी का श्रेय 2014 में बनी सरकार को कैसे दिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कंगना पर भड़का किन्नर अखाड़ा, कहा- देश की आजादी का श्रेय 2014 में बनी सरकार को कैसे दिया

By @dmin
Published: November 15, 2021
Share
कंगना पर भड़का किन्नर अखाड़ा, कहा- देश की आजादी का श्रेय 2014 में बनी सरकार को कैसे दिया
कंगना पर भड़का किन्नर अखाड़ा, कहा- देश की आजादी का श्रेय 2014 में बनी सरकार को कैसे दिया
SHARE

प्रयागराज (एजेंसी)। देश की आजादी को लेकर दिए फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। प्रयागराज पहुंचे किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कंगना रनौत के बयान को गलत बताते हुए कहा है कि उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि देश की आजादी को लेकर इस तरह का बयान लोकतंत्र और संविधान का अपमान है।

किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा है कि 1947 में हमें जो आजादी मिली, उसके लिए देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना खून बहाया, सत्याग्रह किया। उसके बाद कहीं जाकर देश अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त हुआ था। उन्होंने कहा है कि फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का बयान देश के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों का अपमान है। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में सबको बोलने की आजादी है। राजनीतिक बयानबाजी भी की जा सकती है, लेकिन देश की आजादी का श्रेय 2014 में बनी किसी सरकार को नहीं दिया जा सकता है।

महामंडलेश्वर ने कहा है कि 2014 से लेकर अब तक देश में बीजेपी की सरकार है, उसका भी साधुवाद है और इससे पहले देश की आजादी से लेकर अब तक बनी सरकारों का भी साधुवाद है। उन्होंने कहा है कि देश की आजादी के संबंध में अपशब्द बोलना उचित नहीं है। उन्होंने कंगना रनौत के इस बयान को देशद्रोह करार दिया है। किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा है कि खुद की पब्लिसिटी और चर्चा में बने रहने के लिए किसी को भी इस तरह के बयान देने का कोई हक नहीं है।

महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा है कि आजादी की लड़ाई सबने मिलकर लड़ी। चाहे वह संघ के हों, वह चाहे वह वामपंथी विचारधारा के लोग रहे हों, चाहे वह दक्षिण पंथी व अन्य लोग रहे हों। इसमें सभी का बराबर का योगदान है। उन्होंने कहा है कि अगर किन्नर समाज यह कहे कि 2014 के बाद नालसा जजमेंट आया, उसके बाद उन्हें अधिकार मिले और आजादी मिली तो यह कहना सही नहीं होगा। क्योंकि उनके माता-पिता और उन्होंने आजाद भारत में ही जन्म लिया है। उन्होंने कहा है कि कंगना रनौत समेत उन सभी लोगों को देश से माफी मांगी चाहिए जो इस तरह की बात करते हैं।

पेंशन योजनाओं का लाभ पहुँचाने हितग्राहियों के घरों में पहुंचेगे कर्मचारी
बारिश बनी आफत: बारिश के बाद सड़कें हुईं लबालब, जनजीवन अस्त-व्यस्त, दो लापता, देखें वीडियो
Breaking News : भिलाई में एक और मर्डर… पत्नी को चाकू से गोदकर फरार हुआ पति… जानिए क्या है वजह
चांदी की कन्नी से नींव, शिलाओं का पूजन: ऐसा रहा भगवान श्रीराम के मंदिर का भूमिूपजन व शिलान्यास: पीएम मोदी सहित इन दिग्गजों की मौजुदगी में बना इतिहास
नरेंद्र गिरि: अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सीएम योगी, पुलिस पूछताछ के दौरान शिष्य हुआ बेहोश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article National Tobacco Control Program: Tobacco Free Educational Institution राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम: तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थानों को दिया गया प्रमाण पत्र… महापौर धीरज बाकलीवाल हुए शामिल
Next Article 100 करोड़ की वसूली मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को 14 दिन की न्यायिक हिरासत… जज ने नहीं दी घर का खाना मंगवाने की इजाजत 100 करोड़ की वसूली मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को 14 दिन की न्यायिक हिरासत… जज ने नहीं दी घर का खाना मंगवाने की इजाजत

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?