ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में अभी कोरोना का ‘विस्फोट’ नहीं, लेकिन खतरा बरकरार : WHO एक्सपर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत में अभी कोरोना का ‘विस्फोट’ नहीं, लेकिन खतरा बरकरार : WHO एक्सपर्ट

By @dmin
Published: June 6, 2020
Share
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
SHARE

संयुक्त राष्ट्र/नयी दिल्ली (एजेंसी)। विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक बड़े एक्सपर्ट ने कहा है कि भारत में अभी कोरोना का विस्फोट नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा होने का खतरा बरकरार है। मार्च में लागू किए लॉकडाउन को खत्म किया जा रहा है और ऐसे में कोरोना केसों की संख्या तेजी से बढ़ सकती है।
WHO हेल्थ इमर्जेंसी प्रोग्राम के एग्जीक्युटिव डायरेक्टर माइकल रेयान ने शुक्रवार को कहा कि इस समय भारत में डबलिंग रेट करीब 3 सप्ताह है। उन्होंने कहा, ‘इसलिए महामारी की दिशा अभी घातांकीय नहीं है, लेकिन यह बढ़ रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत में महामारी का असर देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में हालात अलग हैं।
रेयान ने जेनेवा में कहा, ‘दक्षिण एशिया में केवल भारत नहीं बल्कि बांग्लादेश और पाकिस्तान सहित अधिक जनसंख्या घनत्व वाले दूसरे देशों में कोरोना का विस्फोट नहीं हुआ है, लेकिन इसका खतरा बना हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह बीमारी पहले समुदायों में पैर जमाती है और फिर इसमें कभी भी तेजी आ सकती है।
रेयान ने कहा कि भारत में लॉकडाउन की वजह से संक्रमण की दर को धीमे रखने में मदद मिली, लेकिन देश के अनलॉक होने की वजह से संक्रमण में तेजी का जोखिम बढ़ गया है। उन्होंने कहा, ‘भारत में उठाए गए कदमों से निश्चित तौर पर संक्रमण के प्रसार में सुस्ती रही, लेकिन प्रतिबंधों को हटाने और लोगों के बाहर निकले के साथ बीमारी के तेजी से फैलने का जोखिम रहता है।
उन्होंने कहा कि भारत में कई अहम मुद्दे हैं। बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर हैं और शहरों में जनसंख्या का घनत्व बहुत अधिक है। श्रमिकों को के पास घर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहा।
भारत अब दुनिया का सबसे संक्रमित छठा देश हो गया है। शनिवार को देश में 9,887 कोरोना केस आए और 294 लोगों की मौत हो गई। देश में अब तक कुल 2,36,657 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6,642 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस का वर्चुअल किसान सम्मेलन…. सीएम बघेल ने कहा एक देश एक दर करें सरकार, हम नहीं करेंगे विरोध
बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत की स्थिति मजबूत…. रहाने ने बनाया कॅरियर का 12 वां शतक
भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री ने की तपकरा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल और नायब तहसीलदार लिंक कोर्ट की घोषणा
प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र से छत्तीसगढ़ को मिली 15.70 करोड़ की अतिरिक्त सहायता
मोदी पर हमला करते-करते अपनी ही पार्टी को घेर बैठे दिग्विजय सिंह, कहा- एमपी के कांग्रेसी सो रहे हैं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में कोरोना से पिछले 24 घंटे में दूसरी मौत: बिलासपुर के मरीज ने तोड़ा दम
Next Article श्रीकंचनपथ 231 # 06 June 2020
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?