ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री ने की तपकरा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल और नायब तहसीलदार लिंक कोर्ट की घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री ने की तपकरा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल और नायब तहसीलदार लिंक कोर्ट की घोषणा

By @dmin
Published: June 25, 2022
Share
मुख्यमंत्री ने दिवंगत पायलट कैप्टन गोपाल कृष्ण पंडा के घर पहुंचकर उन्हें दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने दिवंगत पायलट कैप्टन गोपाल कृष्ण पंडा के घर पहुंचकर उन्हें दी श्रद्धांजलि
SHARE

फरसाबहार में 67 स्थानों पर देवगुड़ी के लिए दो करोड़ की स्वीकृति
कोल्हेजहारिया में प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावास और फरसाबहार में प्रारंभ होगी सहकारी बैंक की शाखा
रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले में फरसबहार विकासखण्ड में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत पमशाला में ईब नदी के तट पर स्थित कंवर समाज के मंदिर राधा कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की। मुख्यमंत्री ने ईब नदी के तट पर आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्राम कोल्हेजहारिया में प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावास तथा पुलिस चौकी की स्थापना, तपकरा में नायब तहसीलदार कोर्ट की घोषणा की। उन्होंने फरसाबहार के हाथी प्रभावित क्षेत्र में हाई मास्ट लाइट लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने तपकरा में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने, फरसाबहार में सहकारी बैंक प्रारंभ करने, पमशाला के हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी में उन्नयन, फरसाबहार में 67 स्थानों पर देवगुड़ी के सौंदर्यीकरण के लिए दो करोड़ की स्वीकृति की घोषणा की। पमशाला पहुंचने पर वहां मुख्यमंत्री का स्वागत पगड़ी और साफा पहनाकर किया गया।

मुख्यमंत्री ने पमशाला में छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में किसानों और ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से हाट बाजार क्लिनिक योजना का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लघुवनोपजों की खरीदी और वेल्यू एडिशन को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसका लाभ भी वनवासियों को मिल रहा है। सबसे पहले जशपुर से ही महुआ से सेनेटाईजर बनाया गया। कार्यक्रम में सितरेंगा के रजनी कुजूर ने बताया कि उन्होंने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है। मुख्यमंत्री ने जल्द ही राशनकार्ड बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साजबहार के दीपक ने वन अधिकार पट्टा की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों को मिलेगी बस की सुविधा
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल फरसाबहार के बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए जल्द ही बस की सुविधा मिलेगी। ग्राम पमशाला में मुख्यमंत्री ने इस स्कूल बच्चों से मुलाकात के दौरान बच्चों की सुविधा के लिए कलेक्टर को जल्द ही बस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों से स्कूल की गतिविधियों और पढ़ाई-लिखाई की जानकारी ली। फरसाबहार आत्मानन्द स्कूल के छात्र नूतन कुमार ने बताया कि स्कूल में पढाई अच्छी होती है। स्कूल में लैब और लाइब्रेरी आदि की सभी सुविधाएं हैं। स्कूल में अभी 500 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चों ने स्कूल दूर होने के कारण बस सुविधा की मांग की । मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को बस की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद बोले मो शाहिद….. संगठन में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को मिलेगा महत्व
बड़ी खबर: गांजा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने सीमावर्ती जिलों में लगेंगे चेकपोस्ट… सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी… सीएम बघेल ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा: विशेष पिछड़ी जनजातियों के 9 हजार 623 शिक्षित युवाओं को पात्रतानुसार मिलेगी तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की शासकीय नौकरी
CG Breaking : छत्तीसगढ़ में 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप, चंद घंटों में पकड़ाए 6 बदमाश
Bhilai : देर रात हाउसिंग बोर्ड में हादसा, झारखंड के विधायक के दामाद की मौत… वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने ली जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बालासाहेब का जिक्र कर पार्टी पर दावा, एससी के फैसले से खुश शिंदे, कहा-असली शिवसेना जीती सियासी उठापटक: नाथ से दास हो गए शिंदे, कोई और बालासाहब का नाम नहीं ले सकता-उद्धव ठाकरे
Next Article विकास कार्यो की समीक्षा: समस्याओं को दूर करने पार्षद ध्यान दें-शशि सिन्हा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?