ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्ट्रीट वेंडर्स की ऑन स्पॉट होगी कोरोना जांच, कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने वाले घर होंगे बंद…. मास्क नहीं लगाने पर सख्ती जारी रहेगी सख्ती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

स्ट्रीट वेंडर्स की ऑन स्पॉट होगी कोरोना जांच, कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने वाले घर होंगे बंद…. मास्क नहीं लगाने पर सख्ती जारी रहेगी सख्ती

By @dmin
Published: March 22, 2021
Share
Corona investigation will be on the spot of street vendors, houses
Corona investigation will be on the spot of street vendors, houses
SHARE

भिलाई। निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी सोमवार की सुबह मॉर्निंग विजिट के दौरान ्रपावर हाउस जवाहर मार्केट पहुंचे वहां पर उन्होंने अंदर जाकर पूरे मार्केट का निरीक्षण सफाई व्यवस्था को लेकर किया, गली-गली में पहुंचकर सफाई देखी। उन्होंने जोन के स्वास्थ्य अधिकारी आरपी तिवारी को निर्देश दिए कि मार्केट खुलने के पहले संपूर्ण सफाई हो जानी चाहिए। प्रात: निर्धारित समय पर सफाई कर्मचारी अपने संसाधनों के साथ सफाई कार्य में पहुंच कर सफाई करना प्रारंभ करें और मार्केट खुलने से पहले अपना कार्य समाप्त कर लें। मार्केट साफ एवं स्वच्छ होना चाहिए इसके लिए दुकानदारों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि एवं स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा मौजूद रहे।
मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करवाने निगम आयुक्त स्वयं पहुंचे निगमायुक्त ने मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ लगातार जुर्माना की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने मोबाइल टीम का भी गठन किया है। जो शहर में घूम-घूम का मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ जुर्माना वसूलने की कार्रवाई कर रही है। मास्क पर कार्रवाई के लिए कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए निगम आयुक्त स्वयं सुपेला चौक पहुंचे और काफी देर तक रुके। सुपेला चौक भिलाई का मुख्य चौराहा होने के कारण यहां से बिना मास्क पहने गुजरने वाले लोगों से जुर्माना वसूल किया गया।
कोरोना केस ज्यादा मिलने पर ग्रीन वैली पहुंचे निगम आयुक्त
जुनवानी के ग्रीन वैली में ज्यादा केस मिलने पर निगमायुक्त ने दौरा किया। 6 मंजिला बिल्डिंग के चौथे माले पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर उन्होंने कहा कि लिफ्ट के उपयोग पर तत्काल प्रतिबंध लगाए। लिफ्ट सहित पूरे क्षेत्र को सेनीटाइज करें, कोरोना पॉजिटिव घरों के गतिविधियों पर निरंतर नजर रखी जाए, किसी प्रकार की आवाजाही न हो। सिक्योरिटी इंचार्ज को निर्देश दिए कि बिना मास्क लगाए कोई भी कॉलोनी की भीतर प्रवेश न करें, आने वाले सभी का टेंपरेचर निरंतर चेक होता रहे, हैंड सैनिटाइजर सहित कोरोना गाइडलाइन के तहत सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो। ज्यादा केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन घोषित करने के निर्देश निगमायुक्त ने अधिकारियों को दिए। वही ग्रीन वैली में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाने वाला था जिसे जोन आयुक्त ने कॉलोनी प्रबंधन से चर्चा इसे निरस्त करवाया।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बैठक लेकर दिए निर्देश
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने जोन आयुक्तों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेंडर का ऑन स्पॉट कोविड जांच कराने के लिए एरिया का शीघ्र चयन करें। होम आइसोलेशन में रह रहे ऐसे पॉजिटिव मरीज जिसे ट्रेस नहीं किया गया है उन्हें तत्काल ट्रेस करें। पॉजिटिव मरीज मिलने वाले के घरों को बंद कराएं, यहां से किसी की भी आवाजाही न हो, आसपास के घर मालिकों के मोबाइल नंबर भी प्राप्त करें, ताकि गतिविधियों पर संपूर्ण नजर रखी जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि वैक्सीनेशन लगाने को लेकर अधिक से अधिक मोबिलाइजेशन किया जाए, इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी मदद ली जाए। निगमायुक्त ने कहा कि कांटेक्ट ट्रेसिंग महत्वपूर्ण है, मरीज के कुछ दिन पूर्व की हिस्ट्री की संपूर्ण जानकारी ले। उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने निगम की टीम सार्वजनिक स्थानों पर लगातार मॉनिटरिंग करती रहे। बैठक में उपायुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, पूजा पिल्ले एवं सुनील अग्रहरि, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े, डीके वर्मा, सहायक अभियंता सुनील दुबे, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली मौजूद रहे।

समाज के अंतिम व्यक्ति तक विधिक जागरूकता पहुचाए जाने हेतु निकाली गई जागरूकता रैली…. ग्राम स्तर में भेजी गई 12 टीम
मुख्यमंत्री साय ने राजिम कुम्भ कल्प 2024 के लोगो और छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक पंचांग का किया विमोचन
रजत जयंती वर्ष 2025-26 : जल जीवन मिशन गांव आया, बच्चों, सयानों के लिए खुशियां लाया
100 करोड़ की लागत से बन रहे निर्माणाधीन बांध में दरार, 18 गांवों को कराया खाली
नौकरी के नाम पर 6 जिलों में ठगी, शातिर बदमाश दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा, 30 लाख से ज्यादा का है मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यपाल की शक्तियां बढ़ाने वाले विधेयक लोकसभा में मंजूर, केजरीवाल सरकार को झटका राज्यपाल की शक्तियां बढ़ाने वाले विधेयक लोकसभा में मंजूर, केजरीवाल सरकार को झटका
Next Article ठगड़ा बांध रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण, पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा- राज्य की सभी प्रमुख सिंगल लेन सड़कों को डबल लेन करने किया जाएगा कार्य

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?