नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच पिछले 24 घंटे में वायरस के 57,982 नए मामले सामने आए हैं और 1,065 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26,48,353 पर पहुंच गई है। हालांकि, इस दौरान 55 हजार से ज्यादा मरीज इस महामारी से मुक्त भी हो गए।
स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय द्वारा सोमवार की सुबह 7.30 बजे तक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के 57,982 नए मामलों के साथ देश में कुल कोरोना केस की संख्या 26 लाख, 48 हजार, 353 तक पहुंच चुकी है। वहीं, 57584 नई रिकवरी के साथ ठीक हुए मरीजों की तादाद बढ़कर 19 लाख, 20 हजार, 217 पर जा पहुंची है। हालांकि, कोविड-19 महामारी ने भारत में अब तक 51,059 लोगों की जान ले चुका है। पिछले चौबीस घंटो में महामारी के शिकार 1,065 लोगों ने दम तोड़ा है।




