ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग रोड में टाटीबंध के आगे के गड्ढों की मरम्मत करें, धमधा-दुर्ग रोड की भी होगी मरम्मत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग रोड में टाटीबंध के आगे के गड्ढों की मरम्मत करें, धमधा-दुर्ग रोड की भी होगी मरम्मत

By @dmin
Published: May 11, 2022
Share
दुर्ग रोड में टाटीबंध के आगे के गड्ढों की मरम्मत करें, धमधा-दुर्ग रोड की भी होगी मरम्मत
दुर्ग रोड में टाटीबंध के आगे के गड्ढों की मरम्मत करें, धमधा-दुर्ग रोड की भी होगी मरम्मत
SHARE

इस बार एनएच की वजह से किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े नागरिकों को, प्रभारी सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी ने एनएच के अधिकारियों को दिया निर्देश
सभी विभागों की समीक्षा की, जिन विभागों ने अच्छा कार्य किया, उनकी प्रशंसा की

दुर्ग। प्रभारी सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दुर्ग जिले में चल रही विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि संवेदनशीलता के साथ लोगों की समस्याएं सुनी जाएं और उन्हें हल करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों में किसी तरह का विलंब नहीं होना चाहिए। बैठक में संभागायुक्त महादेव कांवरे और कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे तथा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव भी मौजूद रहे।

तय समय में ओवरब्रिज का काम पूरा करें, दुर्घटना वाले स्पाट्स में ड्रेन की व्यवस्था अभी से करें ताकि बरसात में समस्या न हो
प्रभारी सचिव ने कहा कि एनएच दुर्ग-भिलाई और रायपुर की जीवनरेखा है। पिछली बरसात में नागरिकों को इसमें समस्याएं आई थीं जिसके प्रभावी निराकरण के लिए त्वरित कार्रवाई की गई थी। इस बार सुनिश्चित करें कि बरसात में किसी तरह की दिक्कत न हो। तेजी से दी गई समयसीमा पर ओवरब्रिज का काम पूरा करें। एनएच में ऐसे स्पाट्स जहां दुर्घटना होने की आशंका है वहां ड्रेन की व्यवस्था करें ताकि बरसात में जलभराव की वजह से दुर्घटना न हो। इसके साथ ही उन्होंने टाटीबंध के आगे गड्ढों की मरम्मत के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि धमधा-दुर्ग सहित अन्य सड़कों पर जहां रिपेयर की जरूरत है उसका काम आरंभ करा दें। कहीं भी ब्लाइंड्स स्पाट्स न हो।

टैंकर मुक्त शहरों के लिए करें काम
प्रभारी सचिव ने पेयजल की स्थिति की समीक्षा भी की। अधिकारियों ने बताया कि इस साल पेयजल की समस्या पर काफी कुछ नियंत्रण किया जा चुका है। प्रभारी सचिव ने कहा कि हमारा लक्ष्य पूरी तरह से टैंकर मुक्त शहर है और इस दिशा में कार्य कीजिए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलजीवन मिशन के कार्यों को तेजी से पूरा करें। उन्होंने रनिंग वाटर की स्कूलों आदि में अच्छी व्यवस्था के लिए अधिकारियों की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री मितान योजना सबसे अहम, मितान बन घर पहुंच सेवा दें अधिकारी
प्रभारी सचिव ने कहा कि शासन ने मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से 13 सेवाओं की घर पहुंच सेवा सुनिश्चित की है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर नजर रखें। कभी मितान बन स्वयं भी जाएं। नागरिक सेवाओं में किस तरह डिजिटलाइजेशन उपयोगी हो सकता है। इस पर भी ध्यान दें। उन्होंने स्कूलों में जाति प्रमाण पत्र वितरण आदि की व्यवस्था की भी नियमित मानिटरिंग करने कहा।

कोई भी अपंजीकृत प्रकरण न हो
बैठक में संभागायुक्त महादेव कांवरे ने कहा कि एसडीएम यह सुनिश्चि करें कि राजस्व न्यायालयों में किसी भी तरह से कोई प्रकरण अपंजीकृत न हो। सभी प्रकरण तय समयसीमा में हों। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा कि जनदर्शन के प्रकरणों का प्रभावी निपटारा प्राथमिकता से करें।

कान्हा और ताड़ोबा की तरह स्थानीय युवक गाइड के रूप में होंगे प्रशिक्षित, बेलौदी में दिये जाएंगे बायनाकुलर
बेलौदी में पक्षी विचरण परिक्षेत्र के संबंध में भी बैठक में चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यहां पर वाच टावर बनाए जाएंगे और बायनाकुलर रखे जाएंगे। ताड़ोबा और कान्हा की तरह यहां भी स्थानीय युवकों को गाइड की तरह से प्रशिक्षित किया जाएगा।

कामयाबी: सुकमा के जंगल से पांच किलो विस्फोटक सामग्री बरामद, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
विधायक रिकेश सेन की पहल पर एक और सुविधा जनसेवार्थ समर्पित, “स्वर्ग रथ” को दिखाई हरी झंडी
चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने कोरोना पीडि़त युवती से किया गैंगरेप… होमआइसोलेशन में थी युवती… कमजोरी के चलते नहीं कर पाई विरोध
Wrestlers strike : जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की पहलवानों से झड़प, महिला पहलवानों से गाली गलौच व मारपीट
कोरोना वैक्सीन को लेकर खुशखबरी….. भारत में जल्द शुरू होगा स्पुतनिक-वी के दूसरे व तीसरे चरण का ट्रायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article थैलेसीमिया से पीडि़त बच्ची के परिजनों से प्रभारी सचिव ने पूछा ,क्या हर महीने मिल जाता है खून, परिजनों ने बताया कि कोई परेशानी नहीं, प्रभारी सचिव ने की ब्लड बैंक के स्टाफ की प्रशंसा थैलेसीमिया से पीडि़त बच्ची के परिजनों से प्रभारी सचिव ने पूछा ,क्या हर महीने मिल जाता है खून, परिजनों ने बताया कि कोई परेशानी नहीं, प्रभारी सचिव ने की ब्लड बैंक के स्टाफ की प्रशंसा
Next Article बटवाही एक ऐसा गांव जहां होता है शत् प्रतिशत संस्थागत प्रसव… ग्रामीणों की जागरूकता की मुख्यमंत्री ने की सराहना

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?