ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए सर्वाधिक 14516 नए मामले, 375 लोगों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए सर्वाधिक 14516 नए मामले, 375 लोगों की मौत

By @dmin
Published: June 20, 2020
Share
Corona in India: Number of Infections crossed 6 lakhs
Corona in India: Number of Infections crossed 6 lakhs
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना का कहर भारत में अपने चरम पर है। अब तो कोरोना संक्रमितों के मामले रोज हजारों की संख्या में बढ़ रहे हैं। रोज के आंकड़ों को देखा जाए तो रोज 7 से 8 फीसदी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार सुबह तक 13500 से अधिक मामले दर्ज किए गए। वहीं पिछले 24 घंटों में आंकड़ा बढ़कर साढ़े 14 हजार को पार कर गया है। इसके बाद भी अभी देश में रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 14,516 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 375 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,95,048 हो गई है, जिनमें से 1,68,269 सक्रिय मामले हैं, 2,13,831 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 12,948 लोगों की मौत हो चुकी है। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां संक्रमण का दायरा काफी बढ़ गया है। दिल्ली में बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 3,137 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं और 66 मरीजों की मौत हो गई। यह अब तक एक दिन में संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 53,116 हो गई है। जबकि कोरोना के कारण अब तक कुल 2,035 लोगों की मौत हो चुकी है।

सीएम आवास के सुरक्षागार्ड सहित छत्तीसगढ़ में सामने आए 70 नए मामले

इधर छत्तीसगढ़ में कोरोनावायरस ने अब मुख्यमंत्री निवास तक पहुंच गया है। सीएम हाऊस का सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला है। पिछले 24 घंटों में 70 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें रायपुर के मेकाहारा कोविड-19 अस्पताल में ड्यूटी कर रहे दो डॉक्टर और जिला चिकित्सा कार्यालय (सीएमएचओ) के डॉटा एंट्री ऑपरेटर भी शामिल है। नए मरीजों में जांजगीर चांपा से 18, सरगुजा से 17, रायपुर से 9, बलौदाबाजार से 8, जशपुर से 6, मुंगेली से 4, राजनांदगांव से 3, बिलासपुर से 2, दुर्ग, कोरिया व बलरामपुर से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 130 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। अब कुल मरीजों की संख्या 2018 हो गई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 703 है। जबकि 11 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएम हाउस से मिली जानकारी के मुताबिक यहां मिले पॉजिटिव मरीज की ड्यूटी पश्चिमी द्वार पर थी। सुरक्षा कर्मी बाहर ही ड्यूटी करता था वह गेट के भीतर नहीं आया। इसके बाद भी एहतियातन मुख्यमंत्री निवास को सैनिटाइज किया गया है।

धान खरीदी के लिए सभी तैयारियां पूर्ण, कल से शरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ होली मिलन समारोह
Breaking News : भिलाई तीन के रियल एस्टेट कारोबारी का अपहरण, चंगुल से छूटकर पहुंचा थाने… केस दर्ज
CG में पकड़ाए डीजल चोर : आधी रात को सड़क पर खड़े वाहनों से निकालते थे डीजल, 700 लीटर जब्त
विशेष लेख: भूपेश की सरदारी, पड़ी भारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article BJYM leader Atul Parvat gets big responsibility: Slum incharge of Rajnandgaon Lok Sabha constituency भाजयुमो नेता अतुल पर्वत को मिली बड़ी जिम्मेदारी: बने राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के झुग्गी झोपड़ी प्रभारी
Next Article Chhattisgarh is among the leading states of the country in the availability of clean drinking water: 55 liters of pure drinking water is being given per capita project स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता में छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल: प्रति व्यक्ति रोजना दिया जा रहा है 55 लीटर शुद्ध पेयजल

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?