ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 362 नए मामले, बकरीद व राखी के लिए कल से राशन दुकानों को 4 घंटे की छूट
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 362 नए मामले, बकरीद व राखी के लिए कल से राशन दुकानों को 4 घंटे की छूट

By @dmin Published July 28, 2020
Share
1586 new cases reported in Chhattisgarh during last 24 hours
1586 new cases reported in Chhattisgarh during last 24 hours
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लॉकडाउन के बाद भी रोजाना रिकार्ड संख्या में मरीजों की पुष्टि हो रही है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश भर से 362 नए मामलों की पुष्टि हुई है। एक बार फिर राजधानी रायपुर में कोरोना ब्लास्ट हुआ। यहां सर्वाधिक 179 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं पिछले दो दिनों से दुर्ग जिले में बड़ी संख्या में मरीज सामने आ रहे थे जिसमें काफी कमी आई है। दुर्ग में पिछले 24 घंटों के दौरान 49 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इधर बकरीद व रक्षाबंधन को देखते हु प्रशासन से 29 व 30 जुलाई को सुबह 7 से 10 बजे तक राशन दुकानों को खुली रखने की अनुमति दी है।

उल्लेखनीय है पिछले कुछ दिनों से राजधानी रायपुर में संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में जहां संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है वहीं मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज मिले कुल मरीजों की संख्या 362 है। आज 228 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और 2 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। आज मिले मरीजों के साथ ही प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 7980 हो गई है। इनमें से 5172 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 2763 लोगों का उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 45 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। आज मिले मरीजों में रायपुर से 179, बिलासपुर से 72, दुर्ग से 49, राजनांदगांव से 18, बलौदाबाजार से 14, महासमुंद व कवर्धा से 5-5, बेमेतरा व गरियाबंद से 4-4, बालोद, जांजगीर, कोरिया, बस्तर व कांकेर से 2-2, तथा रायगढ़ व सरगुजा से 1-1 मरीज सामने आए हैं।

किराना दुकानों को चार घंटेंं की मिली अनुमति

बकरीद व रक्षाबंधन को देखते हुए दुर्ग जिला प्रशासन ने 29 और 30 जुलाई को दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है। कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे के आदेशानुसार 29 और 30 जुलाई को किराना दुकानेें सुबह 6 से 10 बजे तक खुल सकेंगी। जारी निर्देश के अनुसार किराना दुकानों में राखी और सेवई भी बेचा जा सकता है। राखी और सेवई की दुकानों को अलग से लगाने पर पाबंदी लगाई गई है। राजधानी रायपुर में लॉकडाउन 6 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। लेकिन बकरीद और रक्षा बंधन को देखते हुए जिला प्रशासन ने 29 और 30 जुलाई को किराना दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है। इस संबंध में जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि 29 व 30 जुलाई को सुबह 6 से 10 बजे तक किराना दुकानें खुली रहेंगी।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin July 28, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पूर्व प्रमुख सचिव और उनकी पत्नी को हाईकोर्ट से मिली राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में दर्ज प्राथमिकी निरस्त बिग ब्रेकिंग: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के आदेश को किया खारिज, निजी स्कूलों को ट्यूशन फीस लेने की मिली मंजूरी
Next Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 47704 नए मामले सामने आए, देश में रिकवरी रेट 64 फीसदी के पार

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?