ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ग्राम सखौली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedsarguja

ग्राम सखौली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

By Poonam Patel
Published: June 22, 2026
Share
रंगोली, प्रश्नमंच एवं योगाभ्यास के माध्यम से विद्यार्थियों और ग्रामीणों को दिया गया स्वस्थ जीवन का संदेश
रंगोली, प्रश्नमंच एवं योगाभ्यास के माध्यम से विद्यार्थियों और ग्रामीणों को दिया गया स्वस्थ जीवन का संदेश
SHARE

रायपुर। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, अम्बिकापुर द्वारा सरगुजा जिले के विकासखंड अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम सखौली स्थित उच्चतर माध्यमिक शाला में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक दिवसीय विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग के महत्व को समझा और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शाला की प्राचार्या अनीता कुजूर ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग शरीर और मस्तिष्क को संतुलित कर व्यक्ति को प्रकृति एवं स्वयं से जोड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि तनाव और चिंता को कम कर मानसिक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ करता है।

केन्द्रीय संचार ब्यूरो के प्रभारी हिमांशु सोनी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवनशैली प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं से मुक्ति पाने में सहायता मिलती है तथा जीवन में संतुलन और ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को ताड़ासन, वज्रासन, पवनमुक्तासन, हलासन, सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम एवं भ्रामरी प्राणायाम सहित विभिन्न योगासन एवं योग क्रियाओं का प्रदर्शन कर अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने योग के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक लाभों की जानकारी भी दी।

योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रंगोली प्रतियोगिता, प्रश्नमंच एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संकुल समन्वयक सलीम खान, शिक्षकगण विजयकांत तिवारी, प्रेमशंकर चौधरी, अनवर हुसैन, राजेश यादव, रणवीर केरकेट्टा, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

महादेव सट्टा किंग दुबई से गिरफ्तार, ईडी की गिरफ्त में सौरभ चंद्राकर… रायपुर लाने की तैयारी
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी महक का अंडर 19 वूमेन क्रिकेट चैंपियनशिप में चयन, निभाएंगी उपकप्तान की भूमिका
किसानों का आज विश्वासघात दिवस: केंद्र पर वादे पूरे नहीं करने और धोखा देने का आरोप
CG Crime : पत्नी की चाकू गोदकर हत्या, मीरादतार मजार में इलाज कराने पहुंची थी महिला
CG Elections 2023 : महादेव बुक के वायरल वीडियो से मचा बवाल, भाजपा ने मांगा सीएम का इस्तीफा… भूपेश बघेल ने दिया करारा जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कैडेट्स, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प सैनिक स्कूल अंबिकापुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Next Article 70 प्रतिशत दिव्यांग बालती बाई को मिला सुरक्षित आश्रय, घरौंदा पुनर्वास केन्द्र में हुआ प्रवेश 70 प्रतिशत दिव्यांग बालती बाई को मिला सुरक्षित आश्रय, घरौंदा पुनर्वास केन्द्र में हुआ प्रवेश

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?