रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ ही रहा है। वहीं स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या भी घट रही है। पिछले 24 घंटों में जहां 2262 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले वहीं 1165 मरीज स्वस्थ हुए हैं। दूसरी ओर 50 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक 2316 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 94 हजार 499 हो गई है। वहीं अब तक 1 लाख 69 हजार 410 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 22773 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिलेवार मिले मरीजों में कोरबा से 257, दुर्ग से 252, जांजगीर से 238, रायगढ़ से 206, रायपुर से 156, राजनांदगांव से 122, बेमेतरा से 109, बिलासपुर से 104, धमतरी से 93, बलौदाबाजार से 80, दंतेवाड़ से 68, कवर्धा से 59, बालोद से 50, कांकेर से 49, सरगुजा से 46, मुंगेली से 45, बस्तर- 45, कोंडागांव से 43, गरियाबंद से 37, महासमुंद से 35, सूरजपुर से 33, बीजापुर से 32, कोरिया से 28, सुकमा से 26, बलरामपुर से 21, जशपुर से 14, नारायणपुर से 4, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 3, अन्य राज्य से 7 मरीज शामिल हैं।





